फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   5 घंटे बाद ही टूटा शादी का बंधन

5 घंटे बाद ही टूटा शादी का बंधन

Fri, 07 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
5 घंटे बाद ही टूटा शादी का बंधन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। नगर में दो प्रेमियों के बीच निकाह की रस्म हंसी खुशी शुक्रवार को हुई। दुल्हन की मुंह दिखायी भी हुई, लेकिन लड़की के परिवार वालों के विरोध की वजह से केवल पांच घंटे में ही शादी का बंधन टूट गया। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच हुए सुलह-समझौता के अनुसार लड़की अपने परिजनों के साथ घर चली गई।

नगर के मोहल्ला खेड़ा इमदाद के युवक आमिर खां पुत्र शब्बन की नगर के ही हाथा हकीम की एक फकीर बिरादरी की लड़की नगमा से एक मिस कॉल के माध्यम से जान पहचान हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम के रिश्ते मजबूत हो गए। इसी के चलते शुक्रवार की सुबह लड़की अपने प्रेमी के घर गई। दोपहर को खेड़ाबीबीजयी के काजी ने दोनों के बीच रजामंदी से निकाह करा दिया। इस अवसर पर लड़के के परिजन व पड़ोसी मौजूद रहे। शादी के बाद दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म भी हुई। इसी बीच लड़की के चाचा ने पुलिस को भतीजी की जबरिया शादी रचाने की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हा दुल्हन को कोतवाली ले गई। बाद में दोनों पक्षो में निकाह को अमान्य मानते हुए आपस में समझौता हो गया। उधर समझौता हो जाने के बाद भी दुल्हन के परिधान से सजी नगमा बहन के काफी समझाने के बाद भी अपने घर जाने को राजी नहीं थी लेकिन दूल्हे के चले जाने के बाद रोती बिलखती हुई अपने घर के लिये रुखसत हुई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह समझौता करवाने के बाद लड़की को उनके चाचा के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन


- पांच घंटे बाद ही टूटा शादी का बंधन
- दो प्रेमियों के बीच कराया गया था निकाह
- कन्या पक्ष की ओर से जताया गया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed