फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   41 mm of mercury found by the dive

41 मिमी बारिश से पारे ने लगाया गोता

Mon, 02 Mar 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 02 Mar 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
41 mm of mercury found by the dive

अचानक खराब हुए मौसम के मूड से शुरू हुई रिमझिम बारिश

विज्ञापन
से कम ज्यादा खुशी कम के हालात बन गए। बारिश से जहां गेहूं और गन्ना किसानों के लिए पानी की जरूरत तो पूरी हुई, मगर बारिश के साथ चली तेज हवाओं से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तथा सरसों की फसल तमाम स्थानों पर पलट दिया।

इससे गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ सकता है, जबकि आलू, तोरया, सरसों एवं टमाटर का उत्पादन करने वाले किसानों के चेहरे काफी फीके रहे। खेत खलिहानों में इस समय आलू, गन्ना और गेहूं आदि की फसलें खड़ी तो सरसो, टमाटर, तोरया की फसलें कट रही है।

ऐसे में पिछेती गेहूं और गन्ना में पानी लगाने की पूर्ति हो गई तो आलू, सरसों आदि को नुकसान की संभावना है। रविवार को जिले में करीब 41 मिमी बरसात हुई, जिससे पारा गिरने के साथ ही ठंड ने पलटी मार दी। जानकारों का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला आगे और बढ़ा तो आलू, सरसों आदि का चौपट होना तय है।

पिछले साल भी इसी समय लगातार हुई बारिश ने आलू को काफी नुकसान पहुंचाया था। उधर, शनिवार की देर रात बिगड़े मौसम के मिजाज रविवार को भी कड़क रहे। रात में हुई बारिश के बाद रविबार सुबह भी बादल बरसने लगे और थोड़ी ही देर में  ापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों की ठंड की वापसी से कंपकंपी छूट गई।

बारिश से वातावरण में नमी के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की र्गई। मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट हुई तथा लोगों ने ठंड का अहसास किया। उन्होंने बताया कि मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं, ऐसे में बारिश जारी रह सकती हैं।

आज तापमान का अधिकतम स्तर 18.0 एवं न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, बारिश से जहां गल्लामंडी में जलभराव हुआ, वहीं अनाज के बोरे भीग गए। इसको लेकर किसान और व्यापारी परेशान रहे। उधर, शहर की ऐतिहासिक रामलीला के मैदान पर बारिश से रपट बनने से दुकानदारी प्रभावित हुई।

बारिश से हुए कीचड़ और रपट के कारण मेला प्रभावित रहा। ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों से पारा चढ़ने से सर्दी काफी कम हो गई थी और लोगों ने गर्म कपड़े रख दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed