{"_id":"61b8e2f283570d109563f1f0","slug":"40-thousand-rupees-sack-from-account-hardoi-news-knp669559738","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने छात्र के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने छात्र के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने छात्र से धोखाधड़ी कर खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। मैसेज आने पर जानकारी हुई। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है।
मोहल्ला आजादनगर निवासी शुभम सिंह डीएलएड का छात्र है। बताया कि मंगलवार सुबह एक युवक ने उसे फोन किया। उसने खुद को उसके पिता का परिचित बताया। इसके बाद पिता का नाम लेकर उससे ऐप के माध्यम से रुपये भेजने की बात की। पीड़ित ने झांसे में आकर नंबर चेक करने के लिए उसके पास एक रुपया भेजा।
कुछ देर बाद उसके खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। शुभम के मोबाइल पर बैंक का मैसेज आने पर उसे खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। पीड़ित ने युवक के नंबर पर फोन किया तो फोन बंद मिला। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।