फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   40 days after his second marriage, the body of a soldier was found hanging from a sheet.

Hardoi News: दूसरी शादी के 40 दिन बाद चादर के फंदे से लटकता मिला सिपाही का शव

Thu, 15 Jan 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
40 days after his second marriage, the body of a soldier was found hanging from a sheet.
हरदोई। न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही का शव बृहस्पतिवार सुबह उसके कमरे में चादर के फंदे से लटकता मिला। वह बीती चार जनवरी से ही देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रगतिनगर में एक रेल कर्मी के मकान में किराये पर रह रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी नमूने जुटाए। पुलिस का दावा है कि सिपाही ने खुदकुशी की है। इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद कोतवाली क्षेत्र के खैरुल्लापुर निवासी गौरव प्रजापति (32) 2020 बैच के सिपाही थे। हरदोई जनपद में उसकी पहली तैनाती थी। पूर्व में वह अतरौली थाने में तैनात रह चुके थे और इन दिनों न्यायालय सुरक्षा में तैनात थे। पत्नी की मौत होने के कारण बीती चार दिसंबर को ही उनकी दूसरी शादी हुई थी। वह रेल कर्मी बालकराम के मकान में किराये पर रहते थे।
विज्ञापन

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि गौरव के कमरे के पास वाले कमरे में कमलेश कुमार किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दूधिया आया था। उसने गौरव के कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर कमलेश ने उसको फोन किया। जवाब न मिलने पर दूधिये से बरामदे में रखी फ्रिज के ऊपर चढ़कर कमरे में देखने को कहा। ऐसा करने पर गौरव का शव फंदे से लटका दिखा। कमलेश का पुत्र भी सिपाही है और उसकी तैनाती पुलिस लाइन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश ने बेटे को और बेटे ने न्यायालय सुरक्षा के प्रभारी को जानकारी दी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को घटना का पता चला। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और कोतवाल हरिनाथ भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। रात लगभग आठ बजे मृतक के चाचा व कुछ अन्य परिजन आ गए हैं। फिलहाल इन लोगों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।


देर रात तक फोन पर की बात, उसके बाद बिगड़े हालात
गौरव की तैनाती वर्ष 2023 में अतरौली थाने में थी। उसी दौरान वह बाइक से पत्नी के साथ संडीला जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया था। हादसे में गौरव घायल हो गए थे जबकि पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद काफी दिनों तक गौरव पत्नी को लेकर परेशान थे। परिजन बमुश्किल दूसरी शादी के लिए तैयार कर पाए थे। चार दिसंबर को बिजनौर में ही उनकी शादी हुई थी। 31 दिसंबर को गौरव छुट्टी से वापस आए थे। शादी की मिठाई भी स्टाफ और यार-दोस्तों में बांटी थी। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि बुधवार देर रात तक गौरव ने फोन पर बात की थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वालों ने कुछ तेज आवाज भी सुनी थी। इसके बाद ही घटना हुई।



फोन का लॉक खुले, सीडीआर निकले तो कुछ पता चले
परिजनों ने फिलहाल घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि गौरव का मोबाइल पिन से लॉक है। इसे खोलने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक यह स्विच ऑफ हो गया। बताया कि फोन का लॉक खुलवाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed