फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4 theft bykes found

हरदोई: चोरी की चार बाइकें बरामद,एक गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
4 theft bykes found
शाहाबाद। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम आगमपुर तिराहे पर चेकिंग की। इस दौरान बिना नंबर की बाइक लेकर भाग रहे युवक को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पाली में गर्रा नदी पुल के पास से चोरी की चार बाइकें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार शाम जामा मस्जिद चौकी प्रभारी ज्ञानेश दुबे आगमपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पाली की तरफ से बिना नंबर की बाइक से युवक आता दिखा।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पाली कस्बे के पटियानीव निवासी राजीव कश्यप बताया। उसने चोरी की बाइक होने की बात कही। बताया कि उसने बाइक पड़ोसी रवि से खरीदी थी। मोहल्ले के तीन-चार लोग राजस्थान में रहकर बाइक चुराकर लाते हैं और कस्बा व आसपास के गांवों में बेच देते हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed