फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   388 schools become proficient, stuck with new orders

Hardoi News: 388 विद्यालय हुए निपुण, नए आदेशों से फंसा पेच

Mon, 19 Feb 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 19 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
388 schools become proficient, stuck with new orders
हरदोई। निपुण भारत मिशन के तहत जिले के 388 विद्यालयों को निपुण घोषित कर दिया गया, मगर उनके निपुण घोषित होते ही नए आदेश से पेच फंस गया है। पहले 75 प्रतिशत के मानक को अब 80 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे अब सभी विद्यालयों की फिर से समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाया जाना है। इसके लिए कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को हिंदी और गणित विषय में निपुण बनाया जाना है। इसकी मॉनीटरिंग और सर्वे के लिए डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभागीय एप के माध्यम से 1400 परिषदीय विद्यालयों का सर्वे कराया गया। इसमें से 1160 का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या के सापेक्ष 75 प्रतिशत बच्चों के निपुण होने पर विद्यालयों को निपुण घोषित कर दिया गया। इसके आधार पर वर्तमान में 1160 में से 388 विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में घोषित किया गया है। मगर अब परियोजना की ओर से नए निर्देश जारी कर दिए गए है, जिसमें पंजीकरण में से 80 प्रतिशत विद्यार्थियों के निपुण होने पर ही विद्यालय को निपुण मना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे निपुण विद्यालय की संख्या घटकर 1160 में 192 ही रह गई है। विभागीय अधिकारी अब दोनों सूची की समीक्षा कर रहे हैं।
जिला समन्वयक राकेश शुक्ला ने बताया कि निपुण के मानक के संबंध में कुछ समस्या आ रही है। इसलिए दोनों सूची का मिलान किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार निपुण विद्यालय घोषित किए जाएंगे। अन्य विद्यालयों को भी विद्यार्थियों को निपुण बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed