{"_id":"5dd2e33e8ebc3e54c64e9d76","slug":"38-mandal-bjp-chief-declaired-hardoi-news-knp526674895","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 मंडलों के भाजपा अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि किए गए घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 मंडलों के भाजपा अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि किए गए घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा सोमवार दोपहर कर दी गई। भाजपा संगठन की दृष्टि से जनपद के 41 मंडल अध्यक्षों के सापेक्ष 38 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी तरह जिला प्रतिनिधि के 41 पदों की जगह भी 38 नाम घोषित किए गए हैं। मल्लावां नगर, टड़ियावां और उधरनपुर के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा नहीं हुई है।
जिला चुनाव अधिकारी मानवेंद्र सिंह और सह जिला चुनाव अधिकारी रमेश तूफानी की ओर से सूची जारी होते ही हर्ष और विशाद का मिला जुला रूप देखने को मिला। सबसे अहम नगर हरदोई के अध्यक्ष पद पर अजीत उपाध्याय की ताजपोशी दोबारा हो गई है। हरदोई नगर से जिला प्रतिनिधि के अनुपमा सिंह के नाम की घोषणा हुई है। सदर विधानसभा क्षेत्र के हरदोई ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष श्याम सिंह को और जिला प्रतिनिधि नीरज तिवारी को बनाया गया है।
बावन का मंडल अध्यक्ष देशदीपक दीक्षित और हरियावां का मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह को घोषित किया गया है। बावन से सुनील कुमार सिंह को और हरियावां से संतोष पांडेय को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है। सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों को बधाई दी तो जिला महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान और राजेश अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी। गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने अपने क्षेत्र के सभी निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई दी।
विज्ञापन
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली मंडल का अध्यक्ष शिवम तिवारी को बनाया गया है। श्रीमऊ का मदनपाल राजपूत, अनंगपुर का जेपी सिंह, हरपालपुर का राकेश कुमार मिश्रा और सवायजपुर का केपी सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। पाली से कुलदीप मिश्रा, सवायजपुर से मदनपाल, हरपालपुर से अभिराम सिंह, अनंगपुर से राजरूप और श्रीमऊ से जगन्नाथ राजपूत को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है।
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों में से चार के अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि भी घोषित किए गए हैं। शाहाबाद नगर में अमर रस्तोगी, शाहाबाद ग्रामीण में देवेंद्र कुमार राजपूत, मझिला में विनोद पांडेय और टोडरपुर में अवधेश कुमार राजवंशी को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। शाहाबाद नगर से अमितेश मिश्रा, शाहाबाद ग्रामीण से सर्वेंद्र अग्निहोत्री, मझिला से विनोद द्विवेदी और टोडरपुर से श्यामबाबू त्रिवेदी को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है। उधरनपुर के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि की घोषणा नहीं हुई है।
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के पिहानी नगर मंडल के अध्यक्ष पद पर आदर्श कुमार को दोबारा काबिज होने का मौका मिला है। पिहानी ग्रामीण में सुबोध कुमार सिंह, मझिया में नागेंद्र सिंह और भड़ायल में पंकज वाजपेयी को अध्यक्ष घोषित किया गया है। टड़ियावां के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि की घोषणा नहीं की गई है। पिहानी नगर से रामदास कटियार, पिहानी ग्रामीण से अरुणेश तिवारी, मझिला से मंजुलकांत पांडेय और भड़ायल से मुकेश गुप्ता को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है।
सांडी विधानसभा क्षेत्र
सांडी विधानसभा क्षेत्र के सांडी ग्रामीण से विजय शंकर द्विवेदी को, सांडी नगर से संजीव राजपूत को, सुरसा से रजनीश कुमार पासी को, अहिरोरी से सुनील वाजपेयी को और बम्हनाखेड़ा से अर्जुन सिंह चंदेल को अध्यक्ष घोषित किया गया है। सांडी ग्रामीण से सूर्य प्रताप सिंह, सांडी नगर से प्रत्यूष गुप्ता, सुरसा से अमित सिंह, अहिरोरी से आशुतोष शुक्ला राकू और बम्हनाखेड़ा से शिवशंकर को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है।
बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र
बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में बिलग्राम ग्रामीण में रवि कुमार सिंह को, बिलग्राम नगर में विजय कुमार गुप्ता को, माधौगंज में अरविंद सिंह को, राघौपुर में रत्नेश कुमार सिंह को और मल्लावां ग्रामीण में शिवराज सिंह बाबा को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। बिलग्राम ग्रामीण से राजन सिंह, बिलग्राम नगर से वंदना तिवारी, माधौगंज से विनोद कुशवाहा, राघौपुर से गिरींद्र कुशवाहा और मल्लावां ग्रामीण से रामलखन कश्यप को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है। मल्लावां नगर के अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि की घोषणा नहीं हुई है।
बालामऊ विधानसभा क्षेत्र
बालामऊ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेनीगंज मंडल अध्यक्ष पद पर देवसेन अवस्थी को जिम्मेदारी दी गई है। कोथावां में अंबरीश सिंह, कछौना में नवीन पटेल, गौसगंज में इंद्रपाल कुशवाहा और बेंहदर में सुरेश पाल वर्मा को अध्यक्ष घोषित किया गया है। बेनीगंज से दिलीप गुप्ता, कोथावां से सौरभ अवस्थी, कछौना से ब्रह्म कुमार सिंह, गौसगंज से श्रवण कनौजिया और बेंहदर से प्रतापचंद्र शुक्ला को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है।
संडीला विधानसभा क्षेत्र
संडीला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सबसे महत्वपूर्ण संडीला नगर अध्यक्ष पद पर सभासद महेंद्र कुमार सोनी की ताजपोशी हुई है। मल्हेरा में पंकज अवस्थी, संडीला ग्रामीण में हर्षवर्धन मिश्रा, अतरौली में धीरेंद्र ङ्क्षसह तोमर और भरावन में ओमप्रकाश अर्कवंशी को अध्यक्ष घोषित किया गया है। अमित पांडेय को मल्हेरा से, ब्रजेंद्र शर्मा को संडीला ग्रामीण से, अतुल तिवारी को संडीला नगर से, प्रदीप मिश्रा को अतरौली से और अजीत ङ्क्षसह को भरावन से जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है।