फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   38 aur korona sankrimit mile

38 और मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव केसों का आंकड़ा 308

Sun, 19 Jul 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
38 aur korona sankrimit mile
हरदोई। जनपद में तीन सिपाहियों व जिला महिला अस्पताल के दो डॉक्टरों समेत 38 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 589 हो गए हैं। एक्टिव केस 308 हैं, जबकि 274 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना से सात मौतें हुईं हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. स्वामी दयाल ने बताया कि शनिवार देर रात लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी की गई रिपोर्ट में हरदोई के 27 और लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिली। वहीं रविवार दोपहर आई रिपोर्ट में भी 11 लोग संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिहानी कोतवाली में तैनात सिपाही (25) कोरोना संक्रमित मिला है। बिलग्राम कोतवाली में तैनात एक सिपाही (29) भी पॉजिटिव मिला है। बेनीगंज कोतवाली के सिपाही पैरवकार (25) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संक्रमित सिपाही कार्यालयों और न्यायालयों में भी डाक लेकर जाता रहा है। वहीं जिला महिला चिकित्सालय के सर्जन, एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स (26), वार्ड आया (24), सफाई कर्मी (30) और एसएनसीयू (सिक न्यूबार्न केयर यूनिट) में तैनात महिला कर्मी (27) व एक अन्य वार्ड ब्वाय (28) भी संक्रमित मिले हैं। इसी तरह शहर में एक युवक (36) भी पॉजिटिव मिला है। शाहाबाद निवासी एक इंटर कालेज के शिक्षक की पत्नी (48) भी संक्रमित मिली हैं। शहर में आईटीआई गेट के सामने रहने वाले शख्स (55) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहर के रेलवेगंज निवासी महिला (50) भी संक्रमित मिली है। ऊंचाथोक निवासी युवक (20) भी संक्रमित है। वहीं पूर्व में संक्रमित एक शख्स को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल अधेड़ निकला संक्रमित
सांडी कस्बे के मोहल्ला औलादगंज निवासी एक शख्स (50) 15 जुलाई को पत्नी के साथ बाइक से कानपुर से कस्बा आ रहा था। पसनेर के निकट ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे लखनऊ ले जाया गया था। वहां ऑपरेशन करने के लिए उसकी कोरोना की जांच कराई गई, तो वह पॉजिटिव निकला। इसकी सूचना पर सांडी सीएचसी टीम ने उसके संपर्क में आए सात लोगों की स्क्रीनिंग की और तीन लोगों की कोरोना की जांच भी की, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात की दादी और नानी भी पॉजिटिव
आठ जुलाई को रारा निवासी महिला का प्रसव जिला महिला चिकित्सालय में ऑपरेशन से हुआ था। इसी दौरान महिला संक्रमित मिली थी। उसने बच्ची को जन्म दिया था। तीन दिन पहले नवजात भी संक्रमित मिली थी। नवजात की देखरेख में लगी उसकी रारा निवासी दादी (55) और शाहाबाद के मोहल्ला खत्ता निवासी नानी (40) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
हरपालपुर में एक ही परिवार के आठ, पिहानी में पांच संक्रमित
हरपालपुर कस्बे में रहने वाले एक परिवार के आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इस परिवार का एक शख्स मुख्य डाकघर में तैनात है और वह बीते दिनों संक्रमित मिला था। इस पर परिवार के अन्य सदस्यों ने भी जांच कराई थी। रिपोर्ट में इस परिवार की तीन महिलाओं सहित आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक वर्ष से भी कम का बच्चा भी शामिल है। इसी तरह पिहानी कस्बे में चपरतला मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के निकट रहने वाले एक परिवार के पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएचसी पिहानी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमितों के मकानों के आसपास सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

शहर भर में पालिका कर्मियों ने किया सैनिटाइजेशन
पालिका कर्मियों ने शहर के प्रमुख मार्गों, गलियों व सार्वजनिक स्थलों पर दवा का छिड़काव किया। ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि रविवार को कांशीराम कालोनी की समस्त गलियों को सैनिटाइज करवाया गया। आवास विकास के अंदर गलियों में दवा का छिड़काव हुआ। इसके अलावा वार्ड नंबर 8, 19, 24, 25, 10, 20, 18 में, नुमाइश चौराहा, रेलवेगंज आदि चौराहों पर भी दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed