फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   36 school vehicles found running without permit

Hardoi News: बिना परमिट दौड़ते मिले 36 स्कूली वाहन

Fri, 03 Jul 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
36 school vehicles found running without permit
हरदोई। नियमों को ताक पर रखकर फर्राटा भर रहे स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसने लगा है। मानक न पूरे होने के कारण तीन स्कूली वाहनों को शुक्रवार को सीज कर दिया गया। पांच स्कूली वाहनों का चालान भी किया गया है। बिना वैध परमिट के चल रहे 36 स्कूली वाहनों के संचालकाें को परमिट बनवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शासन ने मिशन सेफ फ्यूचर अभियान शुरू किया है। इसके तहत मानकों का उल्लंघन कर सड़क पर दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर लगाम लगाना है। संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही स्कूली वाहनों की जांच का अभियान चलाया गया। शाहाबाद के एक स्कूल के 13 वाहन, लखनऊ रोड स्थित दो स्कूलों के क्रमश: 12 और 11 वाहन के चालक न तो परमिट दिखा पाए और न ही प्रदूषण नियंत्रण का पत्र। ऐसे स्कूली वाहनों के संचालकों को सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ ने बताया कि आठ से 15 जुलाई तक पुलिस और परिवहन संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाएंगे। तब अगर कोई वाहन मानक के विपरीत चलता मिला तो सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed