फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   36 got a job on the first day of Navratri

नवरात्र के पहले दिन 36 बेरोजगारों पर बरसी मां की कृपा

Fri, 08 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
36 got a job on the first day of Navratri
फोटो-11-लखनऊ चुंगी स्थित सेवायोजन कार्यालय में मेले के दौरान आई अभ्यर्थी का मार्गदर्शन करते हेल्प - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को आयोजित हुए रोजगार मेले में 99 शिक्षित बेरोजगार ने प्रतिभाग किया। कंपनियों की ओर से आए प्रतिनिधियों के प्रश्नों के सटीक जवाब देकर 36 को नियुक्ति पत्र के रूप में खुशियां प्राप्त हुईं। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी नवरात्र में मां दुर्गे को धन्यवाद देते नजर आए।
विज्ञापन

शासन की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रम में गुरुवार को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें करीब तीन निजी कंपनियां पहुंचीं और उन्होंने स्टाल लगाकर आवेदकों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों के सवालों
विज्ञापन

के सही उत्तर देख उन्हे प्रभावित करने वाले 36 के हाथों में नियुक्ति पत्र के रूप में खुशियां थमा दी गईं। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही। उन्होंने बताया कि 99 ने भाग्य आजमाया। 63 सफल नहीं हो पाए पर वह निराश न हों। रोजगार मेले के आयोजन समय समय पर होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्त ने बताया कि पुखराज हेल्थ केयर, मेक आर्गेनिक इंडिया, एवं शिवशक्ति बायो लि. तीन कंपनियॉ शामिल रहीं। जिन्होंने सेल्स इक्जक्यूटिव, ब्लाक आफीसर, वेलनेस एडवाइजर आदि पदों के लिए चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed