फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   33 more corona possitive found

बैंक कर्मी समेत पांच और मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 21 Jul 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
33 more corona possitive found
हरदोई। जिले में बैंक कर्मी समेत 33 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 639 हो गए हैं। इनमें 309 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 322 हैं, जबकि आठ लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लखनऊ मेडिकल कॉलेज से जारी हुई जांच रिपोर्ट में शाहाबाद कस्बे के मगियावां निवासी दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। मगियावां निवासी एक महिला का प्रसव पांच जुलाई को जिला महिला चिकित्सालय में हुआ था। 13 जुलाई को प्रसूता का कोरोना टेस्ट कराया गया था। 15 जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 17 जुलाई को अन्य परिजनों का भी टेस्ट हुआ था।
विज्ञापन

प्रसूता के साथ देखभाल के लिए रहने वाली उसकी सास (48) और मां (50) मंगलवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिली हैं। अन्य परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शाहाबाद के ही आईसीआईसीआई बैंक में काम करने वाले युवक (29) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उक्त युवक शाहाबाद के मोहल्ला दिलेरगंज में किराये के मकान में रहता है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही (26) और (25) भी संक्रमित हैं। सभी लोगों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से मंगलवार देर शाम जारी रिपोर्ट में टड़ियावां थाने में तैनात चार पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें एक दीवान (53), सिपाही विकास कुमार (22), अवधेश प्रजापति (26) और महिला सिपाही (24) शामिल हैं। सीएचसी टड़ियावां में तैनात स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी (59) और (30) भी पॉजिटिव हैं। टड़ियावां विकास खंड के ग्राम लहराई निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों में बुजुर्ग (75), महिला (37) और किशोर (14) भी संक्रमित मिले हैं। इसी गांव की वृद्धा (75) और महिला (25) संक्रमित हैं।
पिहानी कोतवाली के गेट पर होटल चलाने वाले और वहीं प्रार्थना पत्र लिखने वाले दो सगे भाइयों समेत सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोविड-19 अस्पताल मलीहामऊ में ड्यूटी कर लौटे पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सफाई कर्मी (23) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इसके अलावा नगर पालिका में तैनात चार संविदा सफाई कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी के अधीक्षक डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि होटल चलाने वाले को बुखार की समस्या पर जांच के लिए भेजा गया था। इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

वहीं माधौगंज के बढैयाखेड़ा में बीमारी से बीती 18 जुलाई को जान गंवाने वाली महिला (65) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त महिला के रिश्ते में पौत्र लगने वाले युवक (18) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। महिला का पुत्र पूर्व में ही लखनऊ में संक्रमित मिल चुका है। अब महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों को चिह्नित कर इनकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed