फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   33 devotees who went to bathe in Ganga injured an accident

Hardoi News: दो हादसों में गंगा स्नान करने गए 33 श्रद्धालु घायल

Sat, 20 May 2023 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
33 devotees who went to bathe in Ganga injured an accident
गांव जरगवां के निकट ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक्टर। - फोटो : Samvad
कोतवाली के गांव अहमदपुरा स्थित शराब फैक्टरी के निकट गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स गाड़ी व ट्रैक्टर में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, जरगवां के निकट ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में 27 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मथुरा के कस्बा गोवर्धन के मोहल्ला मल्ल सराय निवासी कुछ लोग शुक्रवार सुबह 9 बजे मैक्स गाड़ी से राजघाट से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। गांव अहमदपुरा स्थित शराब फैक्टरी के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की मैक्स से भिड़ंत हो गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई और सड़क पर जाम भी लग गया। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार, मढ़ौली चौकी इंचार्ज एएन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। हादसे में विमल, बल्लो, नमन, प्रभूदयाल, जल देवी, कुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, रामघाट कल्याण मार्ग पर गांव जरगवां के निकट शुक्रवार तड़के 3:30 बजे आगरा से गंगा स्नान करने रामघाट जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली में आगरा की 35 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। जिसमें से 27 लोगों को घायल अवस्था में उपचार के लिए रामघाट थाना पुलिस ने उपचार के लिए सीएससी जरगवां डिबाई भेजा है। एक की हालत गंभीर देख जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा गया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक मानवेंद्र पुत्र गिर्राज निवासी गढ़ी डहर आंवल खेड़ा थाना बरहन जिला आगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये हुए घायल -
हादसे में सत्य प्रकाश पुत्र गंगा प्रसाद, छोटेलाल पुत्र ब्रह्मजीत 60 वर्ष, मस्तराम पुत्र गोवर्धन सिंह 70 वर्ष, पलक पुत्री शीशपाल 14 वर्ष, तमन्ना पुत्री रमेश 10 वर्ष, चंदन सिंह पुत्र पन्नालाल 65 वर्ष, बृजमोहन पुत्र गोवर्धन सिंह 60 वर्ष, पिंकी पत्नी लक्ष्मण 30 वर्ष, लक्ष्मण पुत्र शिवचरण 32 वर्ष, चिराग पुत्र लक्ष्मण 6 वर्ष, नेमवती पत्नी दिगंबर सिंह 42 वर्ष, खुशबू पुत्री राजू 12 वर्ष, वीरेश पुत्र हरिओम 20 वर्ष, रेनू पत्नी सत्य प्रकाश 40 वर्ष, हेमलता पत्नी प्रमोद 42 वर्ष, देवेंद्र पुत्र द्वारका प्रसाद 57 वर्ष, भूरी पत्नी राजेश 42 वर्ष, मानवेंद्र पुत्र गिर्राज 35 वर्ष, रामनिवास पुत्र नंदराम 47 वर्ष, कमलेश पत्नी योगेंद्र 45 वर्ष, शीला पत्नी राजवीर 62 वर्ष, रिंकी पत्नी मानवेंद्र 40 वर्ष, सरिता देवी पत्नी देवेंद्र सिंह 52 वर्ष, छाया पुत्री लक्ष्मण सिंह 11 वर्ष, भावना पुत्री नरेंद्र 13 वर्ष, पूरन पुत्र कुमारपाल 23 वर्ष घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed