{"_id":"5cd1cf61bdec220717715040","slug":"31557253984-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में अमन व इंटर में अभिनव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में अमन व इंटर में अभिनव प्रथम
विज्ञापन
हरदोई। आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल और आईएससी इंटर के परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गए। हाईस्कूल मेें सेंट थेरेसा संडीला के छात्र अमन सिंह ने जिला टॉप किया है। वहीं इंटर में बाल विद्या भवन के अभिनव श्रीवास्तव प्रथम रहे। शत प्रतिशत परिणाम आने के बाद छात्र छात्राएं उत्साह से लबरेज दिखे।
आईसीएसई बोर्ड से जिले के सिर्फ दो विद्यालय संबद्ध हैं। जिनमें संडीला का सेंट थेरेसा व जिला मुख्यालय का बाल विद्या भवन प्रमुख है। संडीला का सेंट थेरेसा सिर्फ कक्षा 10 तक है जबकि बाल विद्या भवन में हाईस्कूल और इंटर दोनों के छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी है। सेंट थेरेसा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स ने बताया कि उनके यहां से 61 छात्र हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। उनके यहां का शत प्रतिशत परिणाम रहा। अमन सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। जबकि उनके विद्यालय के ही आर्यन साहू 90.2 फीसदी लाकर जिले में तीसरे नंबर पर हैं। बाल विद्या भवन की प्रधानाचार्या कीर्ति सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में हाईस्कूल में 86 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए तो वहीं इंटर में 32 छात्र सम्मिलित हुए। उनके यहां का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में बाल विद्या भवन के अरशद अली ने 92 फीसदी लाकर जिले में दूसरा स्थान पाया है। जबकि इंटर में अभिनव श्रीवास्तव 82.25 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान पर रहे। सौम्या श्रीवास्तव 82 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान पर रहीं। परिणामों की घोषणा आने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।
कॉमर्स वर्ग मेें रिषभ ने बाजी मारी
हरदोई। बाल विद्या भवन में हाईस्कूल में विज्ञान वर्ग में अरशद अली ने 92.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, शानवीर सिंह ने 89.96 फीसदी अंक पाकर द्वितीय एवं अंजलि सिंह ने 89.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्मृति यादव ने 89.5 फीसदी अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। जबकि कॉमर्स वर्ग में रिषभ सिंह ने 80 फीसदी अंक पाकर प्रथम, आकाश मिश्रा ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, आयुष पाल ने 76 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
12 वीं कक्षा का इस तरह रहा परिणाम
हरदोई। बाल विद्या भवन में आईएससी बोर्ड की 12 वीं कक्षा के साइंस वर्ग के अभिनव श्रीवास्तव ने 82.25 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रवीन कुमार ने 71.25 अंक पाकर दूसरा व 70.5 प्रतिशत अंक पाकर आदर्श पांडे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12 वीं कक्षा में कॉमर्स वर्ग में सौम्या श्रीवास्तव ने 82 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारती कनौजिया ने 79.25 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया व तीसरे स्थान पर आकांक्षा पाल रहीं।
मेधावियों को किया गया सम्मानित
हरदोई। बाल विद्या भवन में कक्षा 10 व 12 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या कीर्ति सिंह व उप प्रधानाचार्या कनुप्रिया सिंह ने पुरस्कृत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर दिलीप सिंह, शोभित बाजपेई, सुधीर अवस्थी, अनूप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, भावेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।