{"_id":"5b90189b867a557f180c35fc","slug":"31536170139-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई बालिका कुंडा में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए गई बालिका कुंडा में डूबी
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्रीमऊ में शौच के लिए गई बालिका बाढ़ के कारण उफनाए कुंडा नाले में डूब गई। उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीमऊ निवासी मोतीलाल दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी मीना छह बच्चों के साथ गांव में ही रहती है। बुधवार सुबह लगभग पांच बजे उसकी सबसे बड़ी पुत्री नैंसी उर्फ अंजली (12) शौच के लिए गांव के पास से ही निकले कुंडा नाले के किनारे गई थी। इसी दौरान वह उफनाए कुंडा नाले में पैर फिसलने के कारण गिर गई। शौच के लिए आ रही उसकी मां मीना ने उसे नाले के पानी में बहते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अंजली की तलाश के लिए नाले में छलांग लगा दी। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी अंजली का कोई पता नहीं चला। सवायजपुर तहसीलदार मूसाराम थारू ने बताया कि घटना संज्ञान में है। बालिका का पता नहीं चला है।
शौच के लिए गई बालिका नाले में डूबी