{"_id":"597785694f1c1b80548b4744","slug":"31501005161-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक समेत खंती में गिरा सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक समेत खंती में गिरा सवार, मौत
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इकरा के निकट अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंती में जा गिरी। गंभीर घायल होने पर उसे उपचार के लिए कोथावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कहली निवासी मुन्नीलाल (40) पुत्र जगनू प्रसाद बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी अपने साढ़ू श्रीराम के घर बाइक से गया था। वहां से वापस लौटते समय सोमवार रात बाइक अनियंत्रित होकर ग्राम इकरा के निकट खंती में पलट गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आईं। राहगीरों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस टीम पहुंची और उसे कोथावां सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई वीर बहादुर ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
- खंती में गिरा बाइक सवार, मौत
- हेलमेट न लगाने के कारण सिर में आईं गंभीर चोटें