फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   29 crore rupees development work lokarpan on up diwas

यूपी दिवस पर 29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

Fri, 24 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
29 crore rupees development work lokarpan on up diwas
महिला प्रधान मीना वर्मा को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री सतीश महाना। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। यूपी दिवस पर शुक्रवार को रसखान प्रेक्षागृह में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला प्रधानों का सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि महिला प्रधान गांवों में बेटियों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। सम्मेलन के दौरान उन्होंने 29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

महिला प्रधानों के सम्मेलन में औद्योगिक विकास मंत्री ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि महिला प्रधानों को सबसे अधिक जागरुकता दिखाने की जरूरत है। बेहतरीन कार्य करने वाली पांच महिला ग्राम प्रधानों, पांच आंगनबाड़ी कर्मियों और पांच छात्राओं को भी औद्योगिक विकास मंत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रजनी तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान, डीएम पुलकित खरे, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार मौजूद रहे। मंत्री व नेताओं ने अधिकारियों के साथ परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
- संडीला-अतरौली मार्ग से सारंगपुर मार्ग।
- संडीला-अतरौली मार्ग से विष्णुखेड़ा वाया शिवपुरी संपर्क मार्ग।
- पचदेवरा-रामापुर छैया मार्ग से सिंघापुर संपर्क मार्ग।
- लमकन पुल- छितरामऊ मार्ग से तड़ौरा संपर्क मार्ग।
- पलिया लखनऊ मार्ग से सैदपुर संपर्क मार्ग।
- हेवली से मकरंदपुर संपर्क मार्ग।
- शाहपुर पवार से हीरापुरवा मार्ग।
- चंदोहार से ताजपुर मार्ग।
- बिलग्राम- उन्नाव - प्रयागराज संपर्क मार्ग से घेघहिया संपर्क मार्ग।
- शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र में आईटीआई का लोकार्पण।
- अटवा कटैया ग्रामीण पाइप पेयजल योजना।
- दहेलिया ग्रामीण पाइप पेयजल योजना।
- पहुंतेरा ग्रामीण पाइप पेयजल योजना।
- मानपुर ग्रामीण पाइप पेयजल योजना।
- अहिरोरी ग्रामीण पाइप पेयजल योजना।
- अमृत योजना के तहत हरदोई नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल गृह संयोजन कार्य।
14 करोड़ की पांच परियोजनाओं से लाभान्वित होंगे 31 हजार ग्रामीण
यूपी दिवस समारोह में जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें से छह परियोजनाएं जल निगम की हैं। पांच परियोजनाओं पर जल निगम ने 14 करोड़ 25 लाख 39 हजार रुपये खर्च किए हैं। इन परियोजनाओं से 31097 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। अटवा कटैया में पेयजल परियोजना से 6027 लोग, दहेलिया में 6470 लोग, पहुंतेरा में 5338 लोग, मानपुर में 4880 लोग और अहिरोरी की परियोजना से 8382 लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed