फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   270 liters of illicit liquor seized , 33 arrested

270 लीटर अवैध शराब बरामद, 33 गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 15 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
270 liters of illicit liquor seized , 33 arrested
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 33 लोगों ने धर दबोचा। उनके पास से 270 लीटर अवैध शराब बरामद कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार की देर शाम जिले में सामूहिक रूप से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस को दो स्थानों पर अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए है। पिहानी में दो लोगों से 10 लीटर, हरियावां पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 10 लीटर, अरवल ने एक व्यक्ति के पास से 10 लीटर, हरपालपुर ने दो लोगों के पास से 10 लीटर, कासिमपुर में तीन लोगों से 30 लीटर, बेनीगंज ने दो लोगों से 20 लीटर, पाली ने दो लोगोें से 18 लीटर, सुरसा ने एक से पांच लीटर, बिलग्राम से  दो लोगों से 14 लीटर, अतरौली ने चार लोगों के पास से 50 लीटर, बघौली ने एक से पांच लीटर, मल्लावां पुलिस ने आठ लोगों के पास 60 लीटर व शराब बनाने के उपकरण और कछौना ने तीन लोगों को गिरफ्तार 23 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


तो क्या यहां नहीं बनती शराब!
एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में शहर कोतवाली, देहात कोतवाली,टड़ियावां,  मझिला, शाहाबाद,पचदेवरा, संडीला, माधौगंज,लोनार, सांडी व बेहटा गोकुल में कहीं भी अवैध शराब न तो बन रही है और न ही उसका प्रयोग किया जा रहा है। इन थानों के पुलिस कमियों को अभियान में कहीं कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed