{"_id":"60392dcf8ebc3ee90924ad5c","slug":"2553-healthcare-workers-receive-corona-vaccine-hardoi-news-knp6143372196","type":"story","status":"publish","title_hn":"2553 हेल्थकेयर वर्कर्स को लगा कोरोना का दूसरा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2553 हेल्थकेयर वर्कर्स को लगा कोरोना का दूसरा टीका
विज्ञापन
फोटो-17-कोरोना का टीका लगवाते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद में शुक्रवार को बीस केंद्रों पर 34 सत्रों में 2553 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। कुल 2869 लोगों को चिह्नित कर दूसरी डोज के लिए बुलाया गया था, लेकिन इसके सापेक्ष 89 फीसदी लोग ही पहुंचे।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच जिले में कोरोना रोधी टीका लगाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। 29 जनवरी को जिन हेल्थकेयर वर्कर्स का टीकाकरण हुआ था, उन्हें दूसरी डोज के लिए शुक्रवार को बुलाया गया था।
इसका संदेश भी कोविन एप के जरिए संबंधित लोगों को भेजा गया था। कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिह्नित किए गए लोगों के सापेक्ष शत प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। यहां 132 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 163 लोगों और मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 159 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी गई। जिला महिला चिकित्सालय में हुए टीकाकरण में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन समेत कई अधिकारियों ने कोरोना का टीका लगवाया। टोडरपुर में अधीक्षक डॉ. विपिन बहादुर, संजीव शुक्ला, राजेश कुमार, डॉ. अपूर्व अवस्थी आदि को भी कोरोना का टीका लगाया गया।