फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   250 packets of fake beedi recovered, one arrested

Hardoi News: 250 पैकेट नकली बीड़ी बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2023 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
250 packets of fake beedi recovered, one arrested
हरदोई। लोनार पुलिस ने कन्नौज की एक ब्रांडेड बीड़ी के नाम से क्षेत्र में बेचने के लिए लाई गए नकली बीड़ी के 250 पैकेट बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक बोलेरो को कब्जा में लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी भाग निकले।
विज्ञापन

लोनार पुलिस बावन-जगदीशपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बोलेरो में दो बोरी रखी मिली। इसमें बीड़ी के 250 पैकेट रखे हुए थे। बोलेरो सवार फतेहपुर के थाना कमालगंज के प्रताप नगर निवासी विजय था। जब पुलिस ने उससे बीड़ी के बारे में जानकारी चाही।
विज्ञापन

तो वह जवाब नहीं दे सका। इस बीच उसके दो साथी मौका पाकर भाग निकले। पूछताछ में विजय ने बताया उसका एक साथी उसके मोहल्ला का रहने वाला अनवर है। दूसरा हरदोई के कोतवाली शहर के मोहल्ला रेलवेगंज निवासी सानू चौरसिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि पकड़े गया व्यक्ति बीड़ी और कंपनी के विषय में कोई जानकारी नहीं दे पाया। कन्नौज के गुरसहायगंज के गांधी नगर निवासी कंपनी के मैनेजर राम औतार गुप्ता से जानकारी ली गई। उन्होंने यहां पर आकर देखा, तो बीडी को नकली बताया। उनकी तहरीर पर तीनों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed