फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   24-hour power sought by entrepreneurs

उद्यमियों ने 24 घंटे बिजली मांगी

Sat, 30 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 30 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
24-hour power sought by entrepreneurs
बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिला उद्योग और वाणिज्य बंधु की बैठक में विद्युत भार स्वीकृत के प्रकरणों का समिति ने अनुमोदन किया। भार अवमुक्त के मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम विवेक वार्ष्णेय ने अधिशासी अभियंता विद्युत को शीघ्र कार्यवाही करने और एक सप्ताह में मीटर लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मांगी। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस गश्त कराने के निर्देश दिए। व्यापारी प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि आटो चालकों द्वारा अव्यवस्थित ढंग से वाहन खडे़ करने एवं स्कूल बसों के कारण जाम की समस्या होती है। अनुरोध किया बड़ी स्कूल बसों के स्थान पर छोटी 35 सीटों बाली स्कूल बसों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जाम की समस्या से निजात के लिए कार्यवाही आरंभ की जा रही है। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल, नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एसके मिश्रा अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और उद्यमी एवं व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed