फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   221 complaint in samadhan diwas

छह माह बाद हुए आयोजन में शिकायतों की बारिश, निस्तारण का सूखा

Tue, 15 Sep 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
221 complaint in samadhan diwas
बिलग्राम तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान महिला की शिकायत सुनतीं सीडीओ निधि गुप्ता - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना संकट के कारण लगभग छह माह बाद मंगलवार को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पांचों तहसीलों में फरियादी अपना दर्द बताने पहुंचे। किसी ने बाढ़ में मकान नदी में समाने के बाद भी मदद न मिलने का दुखड़ा रोया तो किसी ने घर के ऊपर से एचटी लाइन के कारण हर समय खतरा होने की बात कही। अवैध कब्जे की शिकायतें भी आईं। अफसरों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर शिकायतें सुनीं। बिलग्राम तहसील में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीडीओ ने शिकायतें सुनीं। पांचों तहसीलों में 221 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन नौ का ही निस्तारण हो सका। अन्य फरियादी आश्वासन भरोसे लौट गए।
विज्ञापन

बिलग्राम में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने की। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण गंभीरता से किया जाए। जांच के बाद जो भी दोषी मिले उसके विरुद्ध कार्रवाई करें। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई की जाए। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के अधिकांश फरियादियों ने बाढ़ के दौरान भूमि कटने और इसके बाद भी आवासीय पट्टा न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। तो कुछ लोगों ने खेतों की नाप कराने के लिए शिकायती पत्र दिए। यहां कुल 120 शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें से चार का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

अन्य शिकायतों का निस्तारण करने के लिए टीमें गठित करने और स्थलीय निरीक्षण के निर्देश सीडीओ ने दिए। समाधान दिवस में प्रभागीय निदेशक वन राकेश चंद्रा, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव, एसडीएम कपिल देव यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं सदर तहसील में 37 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से एक का निस्तारण हो पाया। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में 16 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार मूसाराम थारू ने की। यहां 24 शिकायतें दर्ज की गईं। एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सबसे ज्यादा 15 शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार अंबिका चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। यहां कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं। तीन का निस्तारण हो सका।
गैर हाजिर अफसरों को जारी करेेंगे नोटिस
शाहाबाद के संपूर्ण समाधान दिवस में कई विभागों के जिम्मेदार अफसर पहुंचे ही नहीं। एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में बेहटागोकुल थाना, हरियावां थाना, पचदेवरा थाना, लोनार कोतवाली से कोई भी पुलिस कर्मी उपस्थित नहीं रहा। पिहानी खंड शिक्षा अधिकारी, पिहानी खंड विकास अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उप संभागीय परिवहन विभाग और समाज कल्याण विभाग का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहा। इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है।
तहसीलवार शिकायतें
बिलग्राम : 120 शिकायतें, चार निस्तारित
सदर तहसील : 37 शिकायतें, एक निस्तारित
शाहाबाद : 16 शिकायतें, 0 निस्तारित
सवायजपुर : 24 शिकायतें, एक निस्तारित
संडीला : 24 शिकायतें, तीन निस्तारित
गुहार लगा दी, अब इंतजार
शेखनपुरवा निवासी अरविंद का मकान गंगा में आई बाढ़ के कारण नदी में समा गया था। अरविंद को भरोसा दिलाया गया था, कि उसे आवासीय भूमि का पट्टा कर दिया जाएगा। अब तक भूमि न मिलने के कारण परेशान अरविंद ने भूमि आवंटन की गुहार संपूर्ण समाधान दिवस में लगाई। अब निस्तारण का इंतजार है।
चौधरियापुर निवासी संजीव के मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। इसके तार काफी नीचे लटक गए हैं। इसके कारण हादसे का डर रहता है। लाइन दुरुस्त कराने के लिए वह बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार मिल चुका है, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। अब समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है।
काईमऊ निवासी वाजिद खां ने गांव में ग्राम समाज की भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में शिकायती पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में दिया। वाजिद खां का कहना है कि कई बार इससे संबंधित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

तपनौर निवासी सुभाष चंद्र के खेत की नाप गलत ढंग से हो गई। संपूर्ण समाधान दिवस में अपने खेत की नाप सही ढंग से कराने के लिए उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों को टीम गठित कर नाप कराने के निर्देश सीडीओ ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed