फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   22 connections cut electricity department

विद्युत विभाग ने 22 कनेक्शन काटे

Sun, 28 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 28 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
22 connections cut electricity department

हरदोई। विद्युत विभाग की टीम ने रविवार को सिनेमा रोड पर कई दुकानों की जांच की। बकाया अदा न करने वाले के कनेक्शन काटे और छह लाख रुपये वसूले। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैंप लगाकर बकाया वसूली के साथ एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण किए गए।

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन से राजस्व को बढ़ाने के निर्देश मिलते ही विभागीय अधिकारियों की टीम ने बकाया वसूली शुरू कर दी। अधिशासी अभियंता के निर्देशन में उपखंड अधिकारी ओम शंकर द्विवेदी के साथ अवर अभियंता केपी सिंह और अंबिका प्रसाद ने शहर के सिनेमा रोड पर कनेक्शनों की जांच की। करीब 22 कनेक्शनों को बकाया अदा न करने पर काट दिया, जबकि अन्य बकाएदारों से करीब छह लाख रुपये के राजस्व की वसूली की।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक मुश्त समाधान योजना में उप खंड अधिकारी पंकज भारती के निर्देशन में 300 ने पंजीकरण कराए। जिसमें 22 लाख रुपये वसूले गए और 6.50 लाख रुपये की छूट दी गई। इसके अलावा रविवार को अहिरोरी में भी कैंप लगाया गया। जिसमें एसडीओ के अतिरिक्त अतुल पांडेय, विजय कुमार त्रिपाठी, राघवेंद्र व सुशील की टीम ने 13 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे और 98 पंजीकरण ओटीएस में कर 6.50 लाख रुपये वसूले। वहीं 317812 रुपये वसूल कर 80912 रुपये की छूट प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed