फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sun, 31 Mar 2019 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर-सिकंदरा मार्ग पर बंबे की पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे मेें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।

मंगलपुर निवासी संजय (35) शनिवार को साइकिल से पशुओं के लिए चारा लेकर घर जा रहा था। मंगलपुर बंबे की पुलिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी और सड़क पर गिरे संजय को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्रक ने गांव के सुमित पुत्र रामचंद्र को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल झींझक सीएचसी में भर्ती कराया है। संजय की मौत से मां शांती व बड़ा भाई महेंद्र का रो रो कर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि ट्रक को संदलपुर पुलिस ने चालक समेत पकड़ लिया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, हादसे के बाद भागने समय ट्रक चालक ने मंगलपुर में हवासपुर में तांगा चालक बच्चन (56) को टक्कर मार दी। उन्हें सीएचसी हवासपुर में से चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मछरिया नौबस्ता निवासी अलीमअहमद साथियों के साथ कार से कन्नौज से कानपुर लौट रहे थे। पहाड़ीपुर के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक अलीम घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से कानपुर रेफर कर दिया गया।



बिसोहा गांव निवासी धर्मेंद्र व सुरेंद्र शुक्रवार को ट्रक लेकर झांसी जा रहे थे। रात करीब 11 बजे मोठ के पास भुजान में ट्रक अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गया। इससे चालक धर्मेंद्र साथी सुरेंद्र जख्मी हो गए। लोगों ने उन्हें ग्वालियर के अस्पताल पहुंचाया जहां धर्मेंद्र की मौत हो गई। शनिवार को घर आते ही पत्नी सुषमा पुत्र सौरभ 7 वर्ष पुत्री नंदनी तीन वर्ष दहाड़ मारकर रो पडी। भाई सर्वेश, मुलायम का भी रो रो कर बुरा हाल था।





ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूर्रो
फोटो संख्या 30एकेबीपी12- हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed