फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ट्रेन के शौचालय में मिला बिहार के युवक का शव

ट्रेन के शौचालय में मिला बिहार के युवक का शव

Sat, 02 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के शौचालय में मिला बिहार के युवक का शव
हरदोई(ब्यूरो)। गांव से मजदूरी करने दिल्ली के लिए निकले युवक का शव आनंद विहार एक्सप्रेस के शौचालय में पड़ा मिला। यात्रियों की जानकारी पर उसके साथियों ने जीआरपी को घटना के बारे में अवगत कराया। हरदोई रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर जनपद के रसौलापुर थाना क्षेत्र अंर्तगत चाईटोला कैथपुरा निवासी अरुण मंडल (38) पुत्र सरजू मंडल अपने गांव के ही शैलेंद्र, ओमिल और मोहन के साथ मजदूरी करने के लिए दिल्ली जा रहा था। इन सभी ने दिल्ली जाने के लिए साप्ताहिक चलने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। रास्ते में सभी लोग सो गए थे। अल सुबह चार बजे कुछ यात्री शौचालय गए, तो वहां युवक का शव पड़ा देखा। इस पर लोगाें की भीड़ लग गई। भीड़ लगी देखकर ट्रेन में सो रहे शैलेंद्र, ओमिल और मोहन भी जाग गए। इन लोगों ने शौचालय में देखा तो शव अरुण का था। शिनाख्त करने के बाद इन लोगों ने घटना की जानकारी ट्रेन में चल रहे स्कॉड को दी। इसके बाद जीआरपी हरदोई को सूचना दी गई, तो ट्रेन के हरदोई में रुकने पर शव उतरवा लिया गया। अरुण के तीनों साथी भी यहीं ट्रेन से उतर गए। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराकर शव वापस लाने की बात कही। इसी आधार पर जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

- ट्रेन के शौचालय में मिला बिहार के युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed