{"_id":"598369724f1c1bdb6b8b456c","slug":"201501784434-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर इलाज का झांसा देकर युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर इलाज का झांसा देकर युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। जिला महिला अस्पताल में बेटी की जांच कराने आई मां को बेहतर इलाज कराने का झांसा देकर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर जांच व इलाज के नाम पर काफी रुपये ले लिए गए। मां बेटी ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल की सीएमएस से शिकायत की है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेेत्र निवासी महिला सोमवार को बेटी (19) की जांच कराने जिला महिला अस्पताल गई थी। उसे बताया गया था कि बेटी के गर्भाशय नहीं है। वह महिला अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान अस्पताल में ही मौजूद एक महिला ने उससे संपर्क किया और अस्पताल आने का कारण पूछा। इस पर महिला ने उसे समस्या बताई थी। महिला ने उसे झांसे में लेकर अस्पताल में कुछ जांचे कराई जिसके पांच सौ रुपये वसूले। इसके बाद मशीन खराब होने की बात कहकर रिपोर्ट सही नहीं होने की बात बताई। महिला मां व बेटी को पहचान के अस्पताल में बेहतर इलाज क राने की बात कहकर लखनऊ के अस्पताल ले गई। जहां पर अस्पताल संचालकों ने तीन दिन बेटी को भर्ती रखा और करीब 20000 रुपये वसूले, इसके बाद ऑपरेशन के लिए और रुपयों की व्यवस्था करने की बात कही। रुपये नहीं होने के कारण मां बेटी लखनऊ से चली आईं। बुधवार देर शाम मां बेटी जिला महिला अस्पताल पहुंची और जिला अस्पताल में मिली महिला की सीएमएस से शिकायत की। प्रभारी सीएमएस डॉ. रविंद्र सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
- जांच के नाम पर महिला से ठगी
- बेहतर इलाज का झांसा देकर लखनऊ में कराया था भर्ती
- पीड़ित महिला ने जिला महिला अस्पताल के प्रभारी से की शिकायत