फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   20 minute rain makes climate good

20 मिनट की बारिश से मौसम सुहाना

Mon, 02 Sep 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
20 minute rain makes climate good
हरदोई। कई दिन से गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत लेकर आया। दोपहर को हुई 20 मिनट की जोरदार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लेकिन जगह-जगह हुए जलभराव ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। बारिश के बाद धूप निकलने से शाम को फिर उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तक भीषण गर्मी और तपिश रही। दोपहर बाद काले बादल छाने से बारिश की उम्मीद बढ़ी और थोड़ी देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बीस मिनट तक बादल जमकर बरसे। बारिश की फुहारों से लोग मौसम का लुत्फ उठाते दिखे। लेकिन बारिश अपने साथ हर बार की तरह मुसीबत लेकर आई। गली से लेकर मुख्य मार्गों तक पर पानी-पानी ही नजर आया।
विज्ञापन

इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर की अधिकांश गलियां व प्रमुख मार्ग जलमग्न रहे। कलक्ट्रेट परिसर, तहसील सदर परिसर, नुमाइश चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहे के आसपास पानी भर गया। लोग नगर पालिका को कोसते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक रमेश मिश्रा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 22 मिलीमीटर बारिश हुई। जिससे शनिवार की अपेक्षा रविवार को करीब तीन डिग्री पारा लुढ़क गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 एवं न्यूनतम 24.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरा सी बारिश में सिनेमा रोड पर जलभराव हो गया। पैदल आने जाने वालों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
शहर की महेश गली पानी में डूबी नजर आई। मोहल्लेवासियों का कहना था कि जरा सी और बारिश हो जाती तो घरों में पानी पहुंच जाता। नाला सफाई के नाम पर इस बार कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed