फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 tantrik arrested

दो तांत्रिक पकड़े

Sat, 21 Nov 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
2 tantrik arrested
हरदोई। मां को बीमारी से मुक्ति दिलाने के नाम पर उसकी ही पुत्री की बलि दिलाने की साजिश पुलिस की सक्रियता से नाकाम हो गई। पुलिस ने दो तांत्रिकों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदिकामऊ निवासी ब्रह्मा पुत्र द्वारिका की पत्नी रामदेवी की तबीयत दो माह से खराब चल रही थी। करीबी रिश्तेदार ने उसे बताया था कि सीतापुर जनपद के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललुआपुर निवासी विद्यासागर तांत्रिक है। 18 नवंबर को विद्या सागर ब्रह्मा के घर पहुंचा और कहा कि उसकी पत्नी पर किसी का साया है।
विज्ञापन

पत्नी को ठीक करने के नाम पर पचास हजार रुपये ले लिए। वहीं शराब पीने के बाद अगले दिन पांच हजार रुपये लेकर आने की बात कहकर चला गया। 19 नवंबर को विद्या सागर अपने साथी ठाकुर प्रसाद पुत्र मैकूू निवासी भरिगहना कोतवाली संडीला के साथ उसके घर पहुंचा। इसी दौरान दोनों तांत्रिकों ने उससे कहा कि बड़ी पुत्री की बलि देनी होगी, तभी रामदेवी ठीक होगी। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बेनीगंज कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed