फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 people died due to house collapse

घर गिरने से वृद्धा समेत दो की मौत

Sun, 26 Aug 2018 11:54 PM IST
hardoi
hardoi Updated Sun, 26 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की दो अलग अलग घटनाओं में दीवार ढहने से वृद्ध और वृद्धा की मौत हो गई।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला काजीटोला निवासी बालक राम (60) का कच्चा मकान था। लगातार हो रही बारिश से मकान की स्थिति और खराब हो गई थी। शनिवार रात वह मकान में और बाहर पत्नी पुष्पा देवी और विवाहिता पुत्री सुमन लेटी हुई थी। रविवार सुबह छह बजे पूरा मकान ढहने से बालकराम उसमें दब गए। पत्नी और पुत्री के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल जायसवाल ने सबके साथ मिलकर मलबा हटाया। लेकिन तब तक बालकराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक अन्य घटना में क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा गांव निवासी श्रीराम का कच्चा मकान है। शनिवार रात श्रीराम की पत्नी शिवदुलारी (60) दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रही थी। रात में दीवार गिरने से शिवदुलारी मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed