{"_id":"6193f48bbb040c355b1fec91","slug":"2-homegaurd-died-in-accident-hardoi-news-knp664384372","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार दो होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार दो होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
अवधेश की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। ड्यूटी कर वापस जा रहे बाइक सवार दो होमगार्डों को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर कटरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि आग लगने से बाइक जल गई।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भैनामऊ निवासी तुलसीराम (46) और गौतरा निवासी अवधेश कुमार (45) होमगार्ड थे। दोनों की तैनाती इन दिनों मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में थी। सोमवार देर रात दोनों ने मल्लावां कस्बे में ड्यूटी की और बाइक से गांव जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर खेमीपुर के निकट स्थित एक इंटर कॉलेज के सामने माधौगंज की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मारदी। टक्कर लगने से बाइक में आग लग गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे और हेलमेट लगाने के बाद भी मौके पर दोनों की मौत हो गई।
राहगीरों ने बाइक में लगी आग बुझाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने दोनों शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचाए और घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
घर पर परिजन कर रहे थे इंतजार, मिली हादसे की खबर
अवधेश और तुलसीराम के परिजन देर रात दोनों के घर वापस आने का इंतजार कर रहे थे। परिजनों को कहां मालूम था कि अब यह दोनों कभी वापस नहीं आएंगे। घर पर इंतजार कर रहे परिजनों को पुलिस से हादसे की खबर मिली तो कोहराम मच गया। अवधेश के परिवार में पत्नी माया देवी, दो पुत्र और एक पुत्री है। राधेलाल के परिवार में पत्नी रामश्री, तीन पुत्र और एक पुत्री है।