फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 gharo me aag se grasthi raakh

आग लगने से दो घरों में रखा गृहस्थी का सामान जला

Mon, 28 Dec 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
2 gharo me aag se grasthi raakh
फोटो-14- ग्राम रतेपुरवा में आग लगने से जला गृहस्थी का सामान। संवाद - फोटो : HARDOI
मल्लावां। ग्राम कुतुवापुर के मजरा रतेपुरवा में रविवार की रात अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना मिलने के बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतुवापुर के मजरा रतेपुरवा निवासी रामजीवन पुत्र सुंदरलाल के घर में रविवार की देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पास ही स्थित हरिनाम के मकान को भी जद में ले लिया। आग लगने पर दोनों घरों में मौजूद लोग शोर मचाते हुए बाहर आ गए। शोर सुनकर व दोनों घरों को आग की लपटों में घिरा देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दोनों घरों में रखा राशन, कपड़े व गृहस्थी का अन्य सामान जल चुका था। पीड़ितों से घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया। लेखपाल मकरंद कुमार ने बताया कि दोनों घरों में आग लगने से लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed