फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 dezel theft arrested

डीजल चोरी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 25 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
2 dezel theft arrested
पकड़े गए आरोपियों के बारे में पुलिस टीम की मौजूदगी में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त् - फोटो : HARDOI
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार, 25 लीटर चोरी का डीजल बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1700 रुपये भी बरामद हुए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी त्रिगुण विसेन ने बताया कि 22 फरवरी को पिहानी निवासी वैैैभव कपूर ने अपने पेट्रोल पंप पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिहानी कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने रविवार रात हर्रेया पुल के निकट से दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम मुकेश पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी भटपुरा रसूलपुर थाना सिदौली शाहजहांपुर और विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ टिक्कू पुत्र सुधीर कुमार निवासी उचौलिया थाना पसिगवां जनपद लखीमपुर खीरी बताए।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि इनका साथी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र दुर्विजय सिंह निवासी लोधियापुर थाना पसिगवां जनपद लखीमपुर खीरी फरार है। पुलिस के मुताबिक मुकेश पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ थाना पिहानी में चोरी के दो, थाना सिदौली में चोरी और जानलेवा हमले का एक-एक मामला दर्ज है। तीनों शाहजहांपुर से हरदोई के बीच गाड़ियों से डीजल चोरी कर अपने नेटवर्क के लोगों में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed