फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 bdo sallery break due to unrespons bility

निरीक्षण आख्या न देने पर दो खंड विकास अधिकारियों का वेतन रोका

Tue, 23 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
2 bdo sallery break due to unrespons bility
हरदोई। विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर फोटोयुक्त आख्या न देने पर सीडीओ ने दो खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का एक दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना बीडीओ के साथ साप्ताहिक बैठक करती हैं। बैठक के दौरान सीडीओ ने निर्देश दिया था कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में दो-दो कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या भेजेंगे। इसके बावजूद भरावन के बीडीओ राजीव कुमार गुप्ता और टड़ियावां की बीडीओ ऊषा देवी ने 15 नवंबर से 21 नवंबर के बीच की निरीक्षण आख्या नहीं भेजी।

यह हाल तब है जबकि सीडीओ कार्यालय से चार बार फोन कर दोनों अधिकारियों से आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। मंगलवार को पूरे प्रकरण पर सीडीओ आकांक्षा राना ने गहरी नाराजगी जताई और दोनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed