फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2,243 and tin pan and address wrong

2,243 और टिन व पैन का पता गलत

Tue, 31 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 31 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
2,243 and tin pan and address wrong
GST BILL - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। पैन नंबर और टिन नंबर के मिलान के बाद एक पैन नंबर पर कई-कई फर्मों का संचालन करना व्यापारियों को महंगा पड़ेगा। वाणिज्य कर विभाग की ओर से 2,243 व्यापारियों को टिन नंबर ब्लॉक करने की नोटिस जारी की गई है। इसके बाद यह व्यापारी लीगल व्यापार नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी के तहत व्यापारियों की फर्मों के रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। वाणिज्य कर विभाग में जिले भर में 10,200 व्यापारी रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन


पैन नंबर और टिन नंबर मैच होने पर 7,157 व्यापारियों को उनकी फर्मों के प्रोवीजन आईडी विभाग की ओर से भेजी गई थी।  डिप्टी कमिश्नर खंड दो प्रद्युम्न कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों की फर्मों के पैन और टिन नंबरों का पता मिलान न होने पर इसमें सुधार कराने के लिए नोटिस भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि व्यापारियों की ओर से कोई जवाब न दिए जाने पर 800 टिन नंबर ब्लॉक किए जा चुके हैं। इसके अलावा 2,243 व्यापारियों की फर्मों के टिन नंबर ब्लॉक करने के लिए नोटिस भेजी गई है।


वाणिज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी पोर्टल पर व्यापारियों के कराए जा रहे रजिस्ट्रेशन की संख्या में मंगलवार कोई वृद्धि नहीं हुई। विभागीय अधिकारियों की माने तो अब तक 75 फीसदी व्यापारियों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। तारीख बढ़ेगी या नहीं इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed