{"_id":"5e3da7d98ebc3ee5e23045ed","slug":"1crore-rupees-of-shuchalay-dump-in-21-gram-panchayat-of-ahirori-hardoi-news-knp5431813193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिरोरी की 21 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के एक करोड़ डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिरोरी की 21 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के एक करोड़ डंप
विज्ञापन
हरदोई। अहिरोरी विकास खंड की 21 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण का एक करोड़ रुपये से अधिक का बजट डंप है। अब इन ग्राम पंचायतों का कार्यभार देख रहे पांच ग्राम सचिवों से खंड विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब कर पूरी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी और जिलाधिकारी को भेजी है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित लाभार्थियों के शौचालयों का निर्माण कराने के लिए पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को बजट दिया जाता है। ग्रामपंचायत निधि के खाते से ये बजट लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित किया जाता है। कई बार शौचालय निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए प्रधान और सचिव ही इस धन को आहरित कर शौचालयों का निर्माण कराते हैं। अहिरोरी विकास खंड की 21 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए भेजे गए एक करोड़ पांच लाख 95 हजार 545 रुपये डंप है।
इस बजट का इस्तेमाल ही नहीं किया जा रहा। डीपीआरओ ने इसके चलते ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, कौशलेंद्र भारती, ग्राम विकास अधिकारी मनमोहन अग्रवाल और श्याम कुमार गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस के मुताबिक एक फरवरी को साप्ताहिक बैठक में एक सप्ताह के अंदर शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए थे और हर रोज सूचना भी उपलब्ध कराने को कहा गया था। उक्त ग्राम सचिवों ने न तो निर्माण शुरू कराया और न ही सूचना दी। अहिरोरी के खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान ने पांचों ग्राम सचिवों को नोटिस जारी कर इसकी प्रति डीपीआरओ और डीएम को भी भेजी है।
विज्ञापन
इन ग्राम पंचायतों में नहीं बने शौचालय
खेरवा कमालपुर, महमूदपुर बहादुर, अटरा, उमरा ब्यौरापुर, केसवन, सारीपुर हीरालाल, गड़ेउरा, भुड़िया, थोकमाधौ, अठौआ, अहिरी, करीमनगर सैदापुर, हृास बरौली, करीमनगर जलालपुर, महीनकुंड, सुनौआ पत्तीपुर, गोपार, बघौली, गदनपुर, विक्टोरियागंज, गोड़ाधार।