{"_id":"56ec4d9e4f1c1b40468b4a19","slug":"19-blocks-over-to-give-the-oath-of-office-heads","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद व गोपनीयता की शपथ दिला 19 ब्लाक प्रमुखों के हवाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद व गोपनीयता की शपथ दिला 19 ब्लाक प्रमुखों के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
श्ापथ्ा लेतीं प्रमुख्ा
- फोटो : अमर उजाला
छह फरवरी को जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने के 41 दिन बाद शुक्रवार को 19 ब्लाक मुख्यालयों पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
प्रमुखों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। जिले भर के ब्लाकों पर शुक्रवार का दिन प्रमुखों व उनके क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम रहा। शपथ ग्रहण के बाद प्रमुखों ने विधिवत चार्ज लिया और पहली बैठक भी आयोजित की।
विज्ञापन
बैठक कर पुरानी बैठकों की समीक्षा करते हुए पुराने कार्यों पर भी निगाह दौड़ाई व नए एजेंडे सभी के बीच से लिए गए। इस दौरान समस्त ब्लाकों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन