फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   शौचालय से शुरु होकर शौचालय पर खत्म हो जाती है भाजपा की सोच : अखिलेश यादव

शौचालय से शुरु होकर शौचालय पर खत्म हो जाती है भाजपा की सोच : अखिलेश यादव

Wed, 24 Apr 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
शौचालय से शुरु होकर शौचालय पर खत्म हो जाती है भाजपा की सोच : अखिलेश यादव
हरदोई। हरदोई लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा के समर्थन में बुधवार को शहर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में हुई जनसभा में पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल और उनके पुत्र सदर विधायक नितिन अग्रवाल का नाम लिए बिना ही अखिलेश यादव ने जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि हरदोई बहुत चर्चा में रहता है। जाने कौन से नशे में कोई रहता है। उन्होंने कहा कि जिसका चक्र पूरा हो जाए, उसे गणित में जीरो कहते हैं। सब दल घूम लिए, हो गए जीरो।
विज्ञापन

नितिन अग्रवाल पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि अगर मन माइनस में जाने का हो तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देते। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। जिनको ठर्रे में हनुमान दिखता है उनको भी शामिल कर लिया, लेकिन इस बार हनुमान जी भी नाराज हैं और गदा लेकर बैठे हैं। उन्होंने कथित शराब कांड पर भी चुटकी ली। कहा कि जिसको दुख, तकलीफ हो तो बताए, कितने ड्रम भेज दें। सभा का संचालन एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने किया। जनसभा को सदर सांसद अंशुल वर्मा, मिश्रिख से बसपा प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनीता वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी, पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, सवायजपुर से बसपा प्रत्याशी रहे डॉ. अनुपम दुबे, शाहाबाद से सपा प्रत्याशी रहे सरताज खां, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव, वरिष्ठ नेता प्रहलाद मिश्रा ने भी संबोधित किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, राजेश तिवारी और पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी ने मंच पर सपा मुखिया का स्वागत किया।
विज्ञापन


टिकट काटने से नाराज होकर सपा में शामिल हुए सदर सांसद अंशुल वर्मा को खासी तरजीह दी। संबोधन की शुरुआत में ही कहा कि भाजपा कार्यालय के चौकीदार को इस्तीफा देकर हमारे साथ आने वाले अंशुल वर्मा का स्वागत है। अंशुल से ज्यादा कौन जानता होगा कि चाय का स्वाद कैसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की सीमाएं कन्नौज से मिलतीं हैं। वहां भी डिंपल की मदद करना। कम से कम हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी और कन्नौज से डिंपल यादव को जिताकर दिल्ली भेज देना ताकि आधी आबादी की आवाज संसद में पूरे जोर से गूंजे।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed