{"_id":"5866ac0c4f1c1bf471eeb91d","slug":"18-peacocks-die-of-cold-in-atrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":" अतरौली में ठंड से 18 मोर मरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरौली में ठंड से 18 मोर मरे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करते हड़हा व महिठा के पशु चिकित्साधिकारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन/हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के रामपुर छतिहा गांव में शुक्रवार की सुबह 18 राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव पाए जाने के बाद पुलिस सहित वन महकमे में खलबली मच गई। डीएफओ के निर्देश पर दो पशु चिकित्साधिकारियों की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में प्रथमदृष्टया निमोनिया के लक्षण पाए गए लेकिन चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अतरौली के छतिहा रामपुर में गांव के उत्तर प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित राजनारायण दीक्षित के खेत में सुबह शौंच को गए ग्रामीणों ने मोर के शवों को देखा। एक के बाद एक करके शवों की संख्या जब 17 व 18 पहुंच गई तो ग्रामीणों में यह सूचना आग की तरह फैल गई। मृत राष्ट्रीय पक्षी के शवों को देखने के लिए ग्रामीण मौके पर एकत्र होने लगे। इधर ग्रामीणों में से किसी ने अतरौली थाने पर सूचना दे दी।
विज्ञापन
जिसके बाद अतरौली थाने की पुलिस कुछ ही देर में वहां पहुंच गई। पहुंचने के बाद मामला सही पाए जाने पर वन विभाग की टीम को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस व वन विभाग की टीम को 18 मोर के शव पड़े मिले। वन दरोगा जीवनलाल ने शवों का पंचनामा कराया और पीएम के लिए पशु चिकित्सालय हड़हा ले गए।
विज्ञापन
डीएफओ अतुल अस्थाना के निर्देश पर हड़हा पशु चिकित्साधिकारी केएस चौधरी व महिठा पशु चिकित्साधिकारी हरिओम सिंह को पोस्टमार्टम करने का दायित्व सौंपा गया। उन दोनों के निर्देशन में मृत मोरों का पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि मोरों के शवों पर कोई जख्म के निशान नहीं हैं।
ठंड के कारण निमोनिया होने से इन मोरों की मृत्यु होना पता चल रहा है। शेष इनका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जिसको जांच के लिए लैब भेजा गया है जहां से रिपोर्ट आने पर बिल्कुल स्पष्ट स्थिति सामने आ पाएगी। बहरहाल राष्ट्रीय पक्षियों की इतनी संख्या में एक साथ हुई मौत की चर्चाएं जिला स्तर तक पर होती रहीं।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नारियाखेड़ा स्थित योगेंद्र सिंह के भट्ठा के ईंट पथेरा पास के खेत में ईंट पाथने का काम करते हैं उन्होंने शिकार किया होगा। कई बार उन्हें जंगली जीवों का शिकार करते देखा गया है। वन दरोगा जीवनलाल ने बताया कि सभी मोर एक से दो वर्ष की उम्र के थे। इस मौके पर महंदापुर वन चौकी प्रभारी वीपी सिंह, एसआई जीतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
डीएफओ अतुल अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तापमान लगातार गिरने के बाद मोर मृत हुए हैं। इसके बाद भी बिसरा सुरक्षित होकर जांच के लिए भेजा गया है यदि उस जांच में कोई दूसरा तथ्य सामने निकल कर आता है तो उस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वन विभाग की टीम को एलर्ट किया गया है।