फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   राम गंगा में खड़े होकर जल अनशन करते अमर ज्योति एसोसिएशन के पदाधिकारी व ग्रामीण।

राम गंगा में खड़े होकर जल अनशन करते अमर ज्योति एसोसिएशन के पदाधिकारी व ग्रामीण।

Sun, 01 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
राम गंगा में खड़े होकर जल अनशन करते अमर ज्योति एसोसिएशन के पदाधिकारी व ग्रामीण।

विज्ञापन
हरपालपुर। बड़ागांव-अर्जुनपुर के बीच रामगंगा नदी पर पुल निर्माण के लिए अमर ज्योति एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को लोगों ने जल अनशन किया। नदी तट पर हुई सभा में पक्के पुल की मांग उठाई। आर-पार के आंदोलन का एलान किया गया।


एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की ये सबसे बड़ी समस्या है। इस पुल का निर्माण होने से हरदोई व फर्रुखाबाद जनपदों की दूरियां आधी रह जाएंगी। इसके अलावा क्षेत्र के विकास में पुल की अहम भूमिका रहेगी। पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रताप पांडेय ने कहा करीब 40 वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है। भाजपा की सरकार केंद्र से लेकर प्रदेश तक तक है। अब पुल निर्माण में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। फिर भी देरी हो रही है। इससे लोगों का भरोसा टूट रहा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा सरकार बड़े वादे तो करती है, लेकिन इनके इरादे ठीक नहीं है। सरदार पटेल की मूर्ति के लिए लोहा इकट्ठा किया जा सकता है तो पुल निर्माण में आखिर क्या समस्या आ रही है। अगर सरकार नहीं चाहती तो सभी गांव के लोग श्रमदान कर पुल निर्माण के लिए धन इकट्ठा करेंगे।
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य विमल मिश्रा ने कहा कि पुल निर्माण के लिए जिला योजना में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। क्षत्रिय महासभा के राजवर्धन सिंह ने कहा अब तक सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार रही लेकिन 40 वर्षों की इस मांग को नजरअंदाज किया गया। सभा के समापन पर उप जिलाधिकारी सवाजपुर दिग्विजय प्रताप सिंह व तहसीलदार मूसा राम थारू को ज्ञापन दिया गया। एसडीएम सवायजपुर ने लोगों को पुल निर्माण के लिए शासन तक बात को पहुंचाने का भरोसा दिलाया। संचालन अरविंद मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, आईएएस शिव शरण मिश्र, केपी सिंह, जितेंद्र पाठक, जितेंद्र पांडेय, मुन्नू लाल पांडेय, मुकेश द्विवेदी, अतुल तिवारी, अनुराग पांडेय रजनीश पांडेय, सुधीर मिश्र, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed