फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हादसे में भइयों समेत पांच घायल

हादसे में भइयों समेत पांच घायल

Thu, 27 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
हादसे में भइयों समेत पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन भाइयों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बघौली थाना क्षेत्र के परनुआ गांव निवासी राममूर्ति की बेटी रिंकी की शादी थाना क्षेत्र के अठौआ गांव में हुई है। गुरुवार को उसका बेटा बृजेश (22) तीज का सामान देने अठौआ बाइक से आ रहा था। उसके साथ में चचेरे भाई शीटू, विकास भी थे। अठौआ पुलिया के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर देहात कोतवाली क्षेत्र के कटैया गांव निवासी शिवा (15) शहर से कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में पिहानी चुंगी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इसी तरह वहीं देहात कोतवाली के महोलिया निवासी राहुल (28) गुरुवार को बाइक से हरदोई आ रहा था। रास्ते में बाइक गाय से टकरा गई। जिससे वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन



- हादसे में भाइयों समेत पांच घायल
- अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed