{"_id":"5977856b4f1c1b9c5b8b45eb","slug":"171501005163-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवित को मृतक बताकर, करवा ली विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवित को मृतक बताकर, करवा ली विरासत
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। पिता की मौत के बाद दूसरे गांव में रह रहे युवक को परिवार के सदस्यों ने मृत बता दिया। उन्होंने राजस्वकर्मियों से साठगांठ कर युवक के हिस्से की जमीन अपने नाम वरासत करा ली और घर की महिलाओं के नाम बैनामा करा दिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने मंगलवार क ो एएसपी पूर्वी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के बारामऊ निवासी संतराम ने मंगलवार को एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह को प्रार्थना-पत्र दिया। बताया कि उसके पिता चार भाई थे। जिसमें से पिता समेत तीन की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के कुछ साल बाद वह सुरसा थाना के मोना गांव में परिवार के साथ रहने लगा। इस दौरान उसका गांव आना जाना रहा। बताया कि गांव में पिता के हिस्से की पैतृक जमीन है। जिसको वह बटाई पर दिए है। कुछ दिन पहले वह गांव गया तो परिवार के ही दूसरे लोगों ने खेत उनके नाम होने की बात कहते हुए फसल आदि देने से इनकार कर दिया। इस पर तहसील पहुंचकर गाटा संख्या व बैनामा आदि की जानकारी ली। दस्तावेज में उसको मृत दिखाया गया है। इसके बाद उसक े हिस्से की जमीन की परिवार के सदस्यों ने अपने नाम वरासत कराई और कुछ दिन बाद परिवार की एक महिला के नाम बैनामा भी करा दिया गया। पीड़ित का कहना है कि पूरे मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने राजस्वकर्मियों से साठगांठ कर रखी है। इस संबंध में थाने में तहरीर दी भी थी पर सुनवाई नहीं हुई। एएसपी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- जीवित को मृतक बताकर, करवा ली वरासत
- पीड़ित ने एएसपी को दिया प्रार्थना-पत्र
- राजस्वकर्मियों पर साठगांठ का आरोप