फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पत्नी, सिपाही से पीड़ित पति न एएसपी से लगाई गुहार

पत्नी, सिपाही से पीड़ित पति न एएसपी से लगाई गुहार

Tue, 20 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पत्नी, सिपाही से पीड़ित पति न एएसपी से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित पति ने मंगलवार को एएसपी पूर्वी को प्रार्थना-पत्र दिया। बताया कि शहर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। दोनों का घर में व बाहर मिलना जुलना है। उसके दस वर्षीय बेटे ने घर में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। फजीहत के डर से उसने इस संबंध में किसी से जिक्र नहीं किया। पीड़ित पति ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित पति ने बेटे के साथ मंगलवार को एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा दस वर्षीय बेटा है। वह शहर में टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया कि सुबह वह टेंपो चलाने निकल जाता है। करीब एक सप्ताह पहले दिन में बेटा घर से बाहर खेल रहा था। इसी दौरान शहर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी उसके घर के अंदर गया था। बेटे ने पुलिसकर्मी का घर के अंदर जाते देख लिया था। कुछ देर बाद बेटा भी घर के अंदर गया तो पुलिसकर्मी और पत्नी को आपत्तिजनक स्थित में देखा। पत्नी व पुलिसकर्मी बेटे को नहीं देख सके। शाम को घर पहुंचने पर बेटे ने उसे जानकारी दी थी। पीड़ित पति ने बताया कि मामले की पुष्टि के लिए उसने दोनों पर नजर रखनी चालू की तो बेटे की कई बात सच निकली। उसका कहना है कि कभी पुलिसकर्मी उसक ी गैर मौजूदगी में घर आ जाता है, तो कभी पत्नी घर से बाहर जाकर उससे मिलती है। उसका कहना है कि मामला सामने आने पर समाज में उसकी फजीहत होगी। इसके चलते वह पत्नी या पुलिसकर्मी से इस संबंध में कहना नहीं चाहता। एएसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


- पत्नी, सिपाही से पीड़ित पति ने एएसपी से लगाई गुहार
- पत्नी से पुलिसकर्मी के हैं अवैध संबंध
- शहर कोतवाली में तैनात, कहा फजीहत के डर से है चुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed