{"_id":"6939ad96943490a9e50501a8","slug":"163-crore-will-be-spent-to-improve-the-canals-of-government-tube-wells-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-141632-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 1.63 करोड़ से सरकारी नलकूपों की सुधारी जाएंगी गूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 1.63 करोड़ से सरकारी नलकूपों की सुधारी जाएंगी गूल
विज्ञापन
फोटो 16 : राजकीय नलकूप। संवाद
हरदोई। राजकीय नलकूपों के खराब पंप सेट, नाली और गूलों की मरम्मत की उम्मीद जगी है। शासन ने हरदोई सहित 74 जिलों के राजकीय नलकूपों की नालियों, गूलों को दुरुस्त कराने के साथ ही पंप सेट का काम कराने के लिए रुपये विभाग को दिए हैं। जिले में 730 राजकीय नलकूपों के लिए शासन ने एक करोड़, 63 लाख, 77 हजार रुपये दिए हैं।
किसानों को सिंचाई सुविधा और खेत तक बूंद-बूंद पानी पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी नलकूपों की गूल और नालियों के साथ ही पंप सेट को दुरुस्त कराया जाएगा। इससे किसानों को निशुल्क सिंचाई की सुविधा और सहूलियत मिल सकेगी। शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में जनपद योजना में राजकीय नलकूपों को सुचारु संचालित कराने और नालियों व गूलों को दुरुस्त कराने के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इससे 730 नलकूपों पर काम कराया जाना है। शासन के अनु सचिव इंद्रजीत सिंह ने जारी पत्र में राजकीय नलकूपों के लिए रुपये दिए जाने की जानकारी दी है।
अनु सचिव के मुताबिक, शासन ने यह स्वीकृति सिंचाई और जल संसाधन विभाग के नलकूप खंड के प्रमुख अभियंता यांत्रिक के प्रस्ताव पर दी है। कहा कि स्वीकृत रुपये से काम कराए जाने के साथ ही जीर्णोद्धार भी कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -
नलकूपों के पंप सेट और नालियों व गूलों की मरम्मत के लिए रुपये मिलने की जानकारी नहीं है। हो सकता है शासन ने सिंचाई और जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता को रुपये दिए हों। विभाग से रुपये मिलने पर काम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। -आरके उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड