{"_id":"598dec644f1c1bc1598b4813","slug":"161502473316-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो पलटा चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टेंपो पलटा चालक की मौत, तीन घायल
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर। टसवारियां भरकर जा रहा तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
अरवल थाना क्षेत्र के शिवाला पुरवा निवासी वीरपाल के बेटे रामू (30) ने कुछ साल पहले टेंपो खरीदा था। वह श्रीमऊ से चौंसार तक टेंपो चलाता था। शुक्रवार को वह टेंपो से सवारियां ढोने आया था। उसने चौंसार से श्रीमऊ के लिए सवारियां बिठाईं थीं। श्रीमऊ की तरफ जाते समय कुलिया गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर खाई में पलट गया। हादसे में रामू टेंपो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुलिया गांव निवासी सुनीता (40) और नदवा गांव निवासी मुकेश के दो बेटे (12) व (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो में करीब 15 लोग सवार थे, अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं थी। दोनों लड़कों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि एंबुलेंस से सुनीता को हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद शव मुर्दाघर में रखवाया है। एसओ जावेद अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
- बेकाबू टेंपो पलटा, चालक की मौत, तीन घायल
- अरवल थाना क्षेत्र के शिवालापुरवा का निवासी था मृतक
- चौंसार से श्रीमऊ सवारियां भरक र जाते समय हुआ हादसा