{"_id":"595a48874f1c1bfc398b465e","slug":"161499089031-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू लोडर पलटा, दो घंटे तड़पते रहे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू लोडर पलटा, दो घंटे तड़पते रहे घायल
Updated Mon, 03 Jul 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कासिमपुर। संडीला कोतवाली क्षेत्र में बांगरमऊ रोड पर रसूलपुर के निकट सोमवार सुबह करीब 4 बजे बेकाबू लोडर खाई में पलट गया। हादसे में एक की परिवार के आठ सदस्य घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे रसूलपुर के ग्रामीणों ने लोडर के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना के करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। करीब दो घंटे तक घायल दर्द से तड़पते रहे।
बुलंदशहर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के धमेड़ा निवासी हरवीर (50) करीब 20 साल पहले परिवार के साथ संडीला कस्बा में दूध का कारोबार करने आए थे। साथ में बड़े भाई अशोक (55) व नेकपाल (35) भी थे। तीनों भाई कस्बा में ही दूध कारोबार कर रहे हैं। हरवीर ने बेटी मानसी की शादी बुलंदशहर से तय की थी। 10 जून को तीनों भाई परिवार के साथ खुद के लोडर से बुलंदशहर गए थे। 12 जून को मानसी की शादी हुई थी। इसके बाद 18 जून को चचेरे भाई बबलू की शादी में शामिल हुए थे। रविवार शाम को तीनों भाई परिवार के साथ संडीला लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 4 चार बजे वह लोग संडीला बांगरमऊ रोड पर रसूलपुर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान लोडर चला रहे हरवीर को झपकी आ गई। इससे लोडर बेकाबू होकर खाई में पलट गया। ची-पुकार सुनकर शौच के लिए खेतों की तरफ निकले रसूलपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोडर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में अशोक उसकी पत्नी जगवती (50), बेटे यतींद्र (15), छोटू (12), केसरी (9), प्रियांशू (7), बेटी मनीषा (13), हरवीर व नेमपाल घायल हो गए। करीब पांच बजे ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा व यूपी-100 पुुलिस को सूचना दी। इंतजार के बाद भी एंबुलेंस व पुलिस नहीं पहुंची। गंभीर रू प से घायल दो लोगों को निजी वाहन से सीएचसी भिजवाया गया। लगभग 7:30 बजे एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि हादसे की सूचना उनको नहीं मिली थी। यदि सूचना मिलने के बाद भी समय रहते हल्का से संबंधित पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे तो जानकारी कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
घटना स्थल के चंद कदम पर पुलिस चौकी
रसूलपुर गांव से चंद कदम पर ही संडीला क ोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी है। हादसे के कुछ समय बाद ही एक पुलिसकर्मी घटना स्थल के पास से निकल रहा था। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी को हादसे के संबंध में बताते हुए घायलों को सीएचसी तक भिजवाने के लिए कहा, पर पुलिसकर्मी अनसुना कर चला गया।
विज्ञापन
सूचना के दो घंटा बाद पहुंची एंबुलेंस
रसूलपुर के पास सुबह करीब 4 बजे बेकाबू लोडर खाई में पलट गया। ग्रामीणों ने लोडर में फंसे घायलों को निकालकर करीब 30 मिनट बाद ही एंबुलेंस व यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना के करीब 2 घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। इस दौरान घायल दर्द से छटपटाते रहे।
- बेकाबू लोडर पलटा, दो घंटे तड़पते रहे घायल
- संडीला कोतवाली क्षेत्र में रसूलपुर के पास हुआ हादसा
- बुलंदशहर से शादी में शामिल होकर लौट रहे थे लोग
- एक ही परिवार के आठ सदस्य हुए हादसे का शिकार
फोटो-20, खाई में पलटा पड़ा लोडर, जमीन पर दर्द से छटपटा रहे घायल।