फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   16 sample out of 25 are fail

हरदोई : 25 में 16 नमूने जांच में फेल

Sat, 23 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
16 sample out of 25 are fail
हरदोई। जिले में गांव से लेकर शहर तक मिलावट का खतरा मंडरा रहा है। खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के बाद लैब से आई रिपोर्ट ने विभाग के अफसरों को भी चौंका दिया है। 25 रिपोर्ट में 16 नमूने फेल मिले हैं। केस दर्ज कराने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सरसों का तेल, दूध और पनीर मेेें मिलावट के मामले सबसे ज्यादा पाए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुुक्त खाद्य एवं औषधि सुरक्षा सतीश कुुमार ने बताया कि पिछले दिनों लिए खाद्य पदार्थों के नमूनों में लैब से 25 की रिपोर्ट आ गई है। इसमें 16 नमूने फेल मिले हैं।
विज्ञापन

एडीएम और एसीजेएम कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है। 16 मामलों में दो असुरक्षित पाए गए हैं। इन दो मामलों में संडीला क्षेत्र के रमेश वर्मा के यहां से लिया गया दालमोट का नमूना और दिनेश कुमार अतरौली की दुकान से लिया गया बेसन के लड्डू का नमूना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 14 अधोमानक नमूनों में झबरा पुरवा निवासी अब्बास के यहां से लिया गया भैंस के दूध का नमूना, अनिका ट्रेडर्स के यहां से केक, गोपामऊ से अतुल भारद्वाज के यहां से नमकीन, बालामऊ से प्रमित कुमार के यहां से नमकीन, सुठेना के पवन कुमार के यहां की नमकीन अधोमानक पाई गई।

इसी तरह उधरनपुुर के अहिबरन के यहां से दही, नघेटा रोड के वीरेंद्र कुमार के यहां से पनीर, संडीला के हरवीर सिंह के यहां से तेल, पाली के अनिल कुमार के यहां से खाद्य तेल का नमूना लिया गया था। ये सभी अधोमानक मिले हैं। शाहाबाद से हिमांशु के यहां से सरसों का तेल, लक्ष्मीपुरवा के गोविंद के यहां से तेल, सदरपुर के रमीज के यहां से लिए गए तेल के नमूने अधोमानक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed