फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   16 hour electricity cut

आठ घंटे भी नहीं मिल रही आपूर्ति, हाहाकार

Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
16 hour electricity cut
हरदोई। बेहंदर में आठ घंटे भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से लोगों का बुरा हाल है। रात की नींद उड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसकी जानकारी विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों तक को नहीं है। क्षेत्र में लोकल फाल्ट से भी आपूर्ति बाधित हो रही है। दो अप्रैल को कासिमपुर थाना क्षेत्र के जमसारा गांव में जर्जर लाइन का तार टूटकर युवक पर गिर गया था। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस घटना के बाद पांच दिन तक 15 गांवों की आपूर्ति बाधित रही थी। बेहंदर निवासी अशोक ने बताया कि अघोषित कटौती के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। नेवादा गांव निवासी नीरज ने बताया कि उमस भरी गर्मी में सरकार बिजली व्यवस्था ठीक कराए। बंतला निवासी लालता ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी में भी विद्युत आपूर्ति न मिलने से बच्चों की पढ़ाई में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है। कासिमपुर गांव निवासी कमल किशोर ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी भी कोई जानकारी नहीं देते हैं।
रात भर गुल रही बिजली
बिलग्राम। नगर क्षेत्र व ग्रामीण इलाके में विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। मंगलवार रात भर बिजली नहीं आई। बुधवार सुबह कुछ घंटे आकर चली गई। भयंकर गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया। गांव बरगावा निवासी राकेश ने बताया कि रात क़ो तीन से चार घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। तकिया निवासी मोइन ने बताया कि रात रात भर बिजली नहीं आती।

पसनेर फीडर पर भी लोड है। गांव रहुला के कमरुल ने बताया कि बिजली क़ी लगातार कटौती से सिंचाई का संकट बना हुआ है। जलालपुर उपकेंद्र के अंतर्गत रहने वाले महिपाल, सलीम, खुशीराम का कहना है कि औसतन 6 से 7 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। खीरा ककड़ी व अन्य सब्जियों क़ी फसल क़ी सिंचाई नहीं हो पा रही है। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि आकस्मिक कटौती के कारण समस्या है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed