फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   150 marriage in samoohik marriage plan

प्रशासन ने सजाए 150 बेटियों के लिए मंडप...

Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
150 marriage in samoohik marriage plan
हरदोई। सात ब्लॉकों में 150 बेटियों के लिए प्रशासन ने एक साथ मंडप सजाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को सुरसा, हरपालपुर, संडीला, काथावां, शाहाबाद, पिहानी और माधौगंज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने समारोह में पहुंचकर गृहस्थ जीवन के सफर पर निकले सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर में एक-दूसरे के हुए 28 जोड़े
हरपालपुर। ब्लॉक परिसर में 28 जोड़ों का विवाह कराया गया। समारोह में सांडी ब्लाक के 10, हरपालपुर, बावन, भरखनी ब्लाक के 6-6 जोड़ों की बरात निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रदेश गन्ना समिति के चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, बीडीओ सांडी मनवीर सिंह, बीडीओ हरपालपुर आरएन पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, सांडी के ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत ने वर-वधू को उपहार व आशीर्वाद देकर विदा किया। कार्यक्रम में एडीओ समाज कल्याण अभिषेक वर्मा, एडीओ कृषि विमल कुमार, एडीओ आईएसबी सूर्यप्रकाश, एडीओ पंचायत रामकुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले लिए फेरे, फिर दी परीक्षा
हरपालपुर। भरखनी ब्लॉक के गदरिया गांव निवासी सीताराम शास्त्री की पुत्री अदिति सिंह महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज सवायजपुर में डी फार्मा की दूसरे वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार को उसका 11 बजे से पेपर था। सामूहिक विवाह में सुबह 10 बजे उसका विवाह कराया गया। उसके बाद अन्य 27 जोड़ों का विवाह हुआ ताकि अदिति समय से पेपर देने कालेज पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू किया गृहस्थी का सफर
माधौगंज। ब्लॉक परिसर में 28 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। यहां बिलग्राम, मल्लावां, माधौगंज ब्लॉक के 24 हिंदू जोड़े और चार मुस्लिम जोड़े गृहस्थी के बंधन में बंधे। इस अवसर पर मल्लावां ब्लॉक प्रमुख गीतावर्मा, माधौगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, मनरेगा उपायुक्त पीएस चंद्रौल, माधौगंज बीडीओ रमेश, बिलग्राम बीडीओ शैल बाला श्रीवास्तव, ईओ मुकेश निगम, ईओ देवांशी दीक्षित मौजूद रहे।
विधायक ने किया 21 बेटियों का कन्यादान
बेनीगंज। कोथावां ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। यहां 21 बेटियों के हाथ पीले किए गए। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने बेटियों का कन्यादान किया।। विधायक ने सभी जोड़ों को हमेशा साथ व खुश रहने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पंकज यादव मौजूद रहे।
फूलों की बारिश के बीच थामा हाथ
पिहानी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह में शुक्रवार को 27 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। मां भगवती देवी ट्रस्ट की टोली व समारोह में मौजूद अतिथियों ने जोड़ों पर पुष्प वर्षा की। समारोह में टड़ियावां, पिहानी और हरियावां ब्लॉक के आठ- आठ व नगर पालिका क्षेत्र के तीन जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फेरे लेकर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा व ब्लाक प्रमुख कुशी वाजपेयी ने सभी जोड़ों को उपहार दिए। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, बीडीओ हरियावां प्रवीण श्रीवास्तव, बीडीओ टड़ियावां ऊषा देवी, एडीओ समाज कल्याण मुन्नूलाल व सुशील कुमार, रजनी मिश्रा, मोनू, लवली गुप्ता, रश्मि मिश्रा, रमा मिश्रा, आद्या शुक्ला, सुरभि, अनुराधा शुक्ला, मोहित शुक्ला, नवनीत वाजपेयी, अनुज शुक्ला व डॉ.बिंदू आर्या मौजूद रहे।
आशीर्वाद और उपहार दिए
संडीला। ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 19 जोड़े गृहस्थी के बंधन में बंधे। इनमें 17 हिंदू जोड़े व दो मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अल्का सिंह अर्कवंशी व विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह तोमर, अमित गुप्ता, पंकज अवस्थी, उमेश सूर्या, वली, बीईओ सिमी निगार, बीडीओ भरावन राजीव पांडेय, अपर कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), आलोक कुमार अस्थाना, एडीओ पंचायत, मेवाराम व जिला पंचायत सदस्य ललित मौजूद रहे। विधायक अल्का सिंह अर्कवंशी ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद व उपहार दिए।

एक दर्जन जोड़े गृहस्थी के बंधन में बंधे
शाहाबाद। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शाहाबाद ब्लाक से छह और टोंडरपुर के छह जोड़ों की शादी हुईं। समाज कल्याण विभाग की तरफ से वर वधू को गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया गया। ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा,श्यामू त्रिवेदी, बीडीओ बृजेश मिश्रा, बीडीओ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, एडीओ समाज कल्याण राजेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed