फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   145 million affected by the strike of bank transactions

बैंकों की हड़ताल से 145 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Tue, 28 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 28 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
145 million affected by the strike of bank transactions
स्टेट बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैँक कर्मी - फोटो : amarujala

हरदोई। सरकार और बैंक मैनेजमेंट के खिलाफ मंगलवार को बैंक कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए बैंक कर्मियों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की ।हड़ताल के चलते जिले की 250 बैंक शाखाओं में ताला लटकता रहा। बैंकों की हड़ताल के चलते पूरे जिले में 145 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन


बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते पूरे जिले की सरकारी बैंको सहित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अलावा सहकारी बैंक के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। बैंकों की हड़ताल के चलते पूरे जिले में लगभग 125 करोड़ का नगद लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा 20 करोड़ की चेकों की क्लीयरिंग नही हो पायी। इस मौके पर यूएफबीयू के स्थानीय संयोजक आर के पांडेय ने सरकार पर  मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार  स्टेट बैंक में सहयोगी बैंकों का विलय मनमाने तरीके से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा बैंकों की हालत ठीक नहीं है। सरकार बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है यह राशि बैंकों की हालत सुधारने के लिए प्रर्याप्त नहीं है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की स्थानीय इकाई के चेयरमैन मनोज सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सरकार पर बैंकों के निजीकरण का आरोप लगाया।


प्रदर्शनकारियों में क्षितिज पाठक, अजय मेहरोत्रा, अनिल सिंह, अनुपम मिश्रा, प्रिया रस्तोगी, आदर्श बाजपेयी, मनोज वर्मा, वर्षा मेहरोत्रा, अनामिका सिंह, आकांक्षा द्विवेदी, मोनाली, अनूप सिंह, दीपक शुक्ला, अनुज सिंह, श्याम मोहन, बीर बहादुर, वरूण, प्रदीप कुमार, संदीप, टी के कपूर, गोपाल सक्सेना, सुशील कुमार, तुषार, प्रकाश दुबे, शिव कुमार, शिवशंकर, सुरेन्द्र, सुजीत आलोक, संजय टंडन मौजूद रह्रे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed