फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   142 villages will soon come out flood problem

बाढ़ से 142 गांव प्रभावित, घटने लगा पानी

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
142 villages will soon come out flood problem
हरदोई। एक सप्ताह से उफान पर चल रहीं गंगा, रामगंगा व गर्रा के जलस्तर में गिरावट होने लगी है। अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि बाढ़ से लगभग 142 गांव प्रभावित हैं। इनमें से कुछ आंशिक रूप से प्रभावित हैं। पानी घटना शुरू हो गया है, जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बारिश के दौरान जब बांधों पर दबाव बढ़ा तो गंगा, गर्रा व रामगंगा के जलस्तर मेें तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई। लगभग एक सप्ताह पूर्व नदियां उफान पर आईं तो बिलग्राम, हरदोई व शाहाबाद क्षेत्र का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया। कई गांवों का मुख्य मार्गों व कस्बों से संपर्क कट गया तो कई गांवों में बिजली आपूर्ति तक बाधित हो गई।
विज्ञापन

वहीं हजारों बीघा फसल भी जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार नदियों में बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने के कारण बिलग्राम में 49, हरपालपुर में 86, सदर तहसील के छह व शाहाबाद का एक गांव बाढ़ से प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि बारिश के मौसम में बाढ़ आने की संभावना के चलते सिंचाई विभाग की ओर से पूर्व में ही कटरी बिछुइया, कटरी छिबरामऊ, मक्कूपुरवा, गुलाबपुरवा, रामेश्वरपुरवा व रघुवीर पुरवा में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करा दिए गए थे, जिसके कारण यहां कटान जैसी समस्या नहीं हुई। ग्राम छितरामऊ, बम्हटापुर के अप स्ट्रीम में, मिरकापुर व रामगंगा नदी पर साईं गौरिया, बम्हरौली, शिवपुरी, अरवल, बेहटा मुडिय़ा आदि गांवों में मनरेगा से कराए गए कार्यों के कारण कटान के प्रभाव को न्यूनतम किया गया। बताया कि अब पानी उतरने लगा है, जल्द ही स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भेजी गईं शासन
हरदोई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि आने वाले वर्षों में बाढ़ से कोई नुकसान न हो, इसके लिए ग्राम छितरामऊ, नोनखारा, मोहद्दीनपुर, मिरकापुर, कहारकोला, बाबरपुर व गंगा नदी के किनारे बसे गांव कटरी परसोला, घासीरामपुरवा व उम्मीदपुरवा के क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने के परियोजनाएं शासन को पूर्व में ही भेजी जा चुकी हैं। जबकि रामगंगा नदी के किनारे बसे गांव साईं गौरिया, बम्हरौली, शिवपुरी, अरवल व बेहटा मुढ़िया आदि में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराने की परियोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed