{"_id":"59948e2d4f1c1b220b8b4606","slug":"131502907949-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कांड की सीबीआई जांच हो - नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कांड की सीबीआई जांच हो - नरेश
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने अलग-अलग मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। गोरखपुर मेडिकल कालेज की घटना को सामूहिक नरसंहार बताते हुए उन्होंने इसकी सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग की।
वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने हर मुद्दे पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा मेडिकल कालेज की घटना सामूहिक नरसंहार जैसी है। घटना को लेकर सरकार के मंत्रियों के बयानों को उन्होंने निंदनीय बताया। उन्होंने लालबहादुर शास्त्री के जीवन के सिद्धांतों से सीख लेने की नसीहत भी दी।
उन्होंने कहा पूरे मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच हो। जो भी दोषी मिले उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए। प्रेस वार्ता के दौरान एमएलसी मिसबाहुद्दीन और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला मौजूद रहे। सपा सांसद ने कहा कानून व्यवस्था बेहद खराब है। अपराध बढ़े हैं, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा विपक्ष को खत्म करने की साजिश की जा रही है। यह साजिश सफल नहीं होगी। गुजरात राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा जो कुछ भी हुआ वह ठीक नहीं। उत्तर प्रदेश में भी विधान परिषद सदस्यों के इस्तीफे मंत्रियों के समायोजन के लिए कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा जीएसटी पर अब भी भ्रम की स्थिति है। वह अपनी निधि से दो करोड़ रुपये ग्रामीण इलाकों की पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंप लगवाने को दे रहे हैं। सभी को असमंजस है कि आखिर हैंडपंप पर कितनी जीएसटी लगेगी। जो पता चला है उसके मुताबिक छह हजार रुपये जीएसटी प्रत्येक हैंडपंप पर लगेगी। इसी तरह उन्होंने किसानों को नील गाय, आवारा जानवरों से होने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया।
विदेश नीति असफल, बेरोजगारी बढ़ी
सपा सांसद ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा विदेश नीति असफल है। चीन हमला नहीं करेगा, लेकिन पाकिस्तान और नेपाल पर कब्जा कर भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। रूस भारत का स्थायी मित्र था, लेकिन विदेश नीति के कारण पहली बार रूस ने पाकिस्तान की मदद कर जो संकेत दिया है वह ठीक नहीं है। उन्हाेंने कहा देश में असमंजस की स्थिति है। अमेरिका कभी भारत का स्थायी मित्र नहीं हो सकता। देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए सारा विपक्ष एकजुट होकर सरकार के साथ है।
-सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, गोरखपुर की घटना सामूहिक नरसंहार
अमर उजाला ब्यूरो।